Alia Bhatt ने फोब्स इवेंट में चुराना Rihanna का स्टाइल ? यूजर्स बोले- कट-कॉपी-पेस्ट

Alia Bhatt

Alia Bhatt stole Rihanna's style: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों एक के बाद एक इवेंट्स में नजर आ रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट को जी सिने अवॉर्ड्स में देखा गया। जहां उनका लुक जमकर सुर्खियों में रहा। फैन्स और सितारे सभी उनकी अदाओं की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही उनका एक और वीडियो भी सामने आ रहा है जिसे देख यूजर्स आलिया भट्ट को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जी हां, बीते दिनों आलिया भट्ट फोब्स के एक इवेंट में गई थीं। जहां उनके बेहतरीन काम और आगे के प्रजेक्ट्स के बारे में पूछा गया। इस पर आलिया का जवाब कुछ ऐसा था जिसे यूजर्स कॉपी पेस्ट बता रहे हैं।

आलिया ने कॉपी किया रिहाना का कमेंट
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट इवेंट में गई हैं जहां उन्होंने बेहद ही मैच्योरिटी वाले जवाब दिए। दरअसल फोब्स के इवेंट में उनसे पूछा गया कि पिछले कुछ सालों में वे किस तरह के काम को चुन रही हैं क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन हो रही है। इस पर आलिया भट्ट कहती हैं कि वे जल्द ही बोर हो जाती हैं। इसलिए वह सोचती हैं कि वह कुछ नया और अलग करें।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स आलिया को ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि कुछ ऐसे ही शब्द रिहाना (Rihanna) ने अपने इंटरव्यू में दिए थे। कुछ लोगों ने तो रिहाना और आलिया के वीडियो को जोड़कर भी शेयर किया है। जहां एक-एक शब्द मिलता नजर आ रहा है। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कट-कॉपी-पेस्ट तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा माफ करना ये कोई इंस्पिरेशन नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: alia bhatt rihanna bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X