..................... Alia Bhatt spoke openly on nepotism and told how she benefited from it - Hindi Filmibeat

Alia Bhatt: नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, 'हां, मुझे इसका फ़ायदा मिला, लेकिन...'

Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आज वह मुकाम हासिल कर लिया जो कि हर किसी की बस की बात नहीं हैं। लगातार एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद आलिया आज सुपरस्टार बन चुकी हैं। इसके सबके बीच में महेश भट्ट के बेटी आलिया भट्ट ने नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उनको इसका क्या फायदा मिला है।

अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आलिया ने अपनी शानदार अदाकारी से सभी को ये साबित कर दिया है कि उनके खून में एक्टिंग हैं। खैर आलिया भट्ट बैसे तो कुछ ही मुद्दो पर अपनी बात रखती हैं परंतु जब उनको सही लगता है बोलती जरुर हैं। ऐसे में इस बार आलिया ने एक ऐसा मुद्दा बात करने के लिए चुना जो कि उनके लिए जरुरी था।

आलिया भट्ट ने नेपोटिज्म पर जारी डीबेट पर अपना रिएक्शन शेयर किया है। आलिया ने नेपोटिज्म को एक्सेप्ट किया है और कहा कि लेकिन वह अपने काम को कभी भी हल्के में नहीं लेती हैं। आलिया पिछले कई सालों से नेपोटिज्म को लेकर सवाल सुनती हुई आ रही हैं। उनसे अक्सर इस मुद्दे पर सवाल पूछ ही लिया जाता है।

हालांकि ये पहली बार नहीं हैं जब आलिया ने नेपोटिज्म को लेकर जवाब दिया हो। फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी, आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, उन्हें अपने माता-पिता की वजह से नहीं बल्कि करण जौहर की फिल्म के लिए ऑडिशन देने के बाद फिल्म मिली थी।

बता दें, आलिया ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया है, इस फिल्म से वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लॉन्च किए गए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया और फिल्म के साथ साथ फिल्म के मुख्य किरदारों ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

अब आलिया ने अपने नए इंटरव्यू में भी इस मुद्दे पर बात की है। नेपोटिज्म और इससे मिलने वाले फायदे पर आलिया का कहना है कि पिछले कुछ सालों में इस पर काफी बात हो चुकी है। इसका लंबा और छोटा जवाब ये है कि उन्हें सहानुभूति है, वह समझती हैं कि दूसरे लोगों के मुकाबले उनके लिए यह आसान था।

आलिया के मुताबिक वह इस फेक्ट को एक्सेप्ट करती हैं कि उन्हें एक शुरुआत मिल गई, वह मानती हैं कि उनके पास कुछ खास अधिकार हैं और इसी वजह के चलते वह हर दिन अपना 100% देती हैं और कभी भी अपने काम को हल्के में नहीं लेती हैं और मेहनत करती हैं। तो इस तरह से आलिया ने साफ कर दिया कि उनको इडस्ट्री में अपने सफर को आसान बनाने में मदद मिली परंतु उन्होंने खुद भी बहुत मेहनत की।

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X