Alia Bhatt: लिखी हुई स्पीच पढ़कर जेंडर इक्वैलिटी पर बोली बॉलीवुड एक्ट्रेस, तो फैंस ने लगा दी क्लास

Alia Bhatt on gender equality: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं, कभी फिल्मों को लेकर, तो कभी अपने स्टाइल को लेकर तो कभी कभी पर्सनल लाइफ को लेकर। इस बीच कई बार आलिया भट्ट को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, ऐसे में सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस लिखी हुई स्पीच पढ़कर जेंडर इक्वैलिटी पर बात कर रही हैं, इसको देखकर फैंस को गुस्सा आ गया और उनकी जमकर क्लास लगा दी।
जाहिर है कि, आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने बेहद ही कम समय में नेम और फेम दोनों कमा लिया है। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक हर तरह से आलिया सेटल हैं। लाखों और करोंड़ो की संख्या में आलिया के फैंस हैं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं।
कुछ समय पहले आलिया भट्ट को एक फैशन ब्रांड का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। हाल ही में जब आलिया इस फैशन ब्रांड के एक इवेंट में पहुंचीं तो उन्होंने वहां पर एक स्पीच दी जिसके बाद अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
बीते दिन एक वेबसाइट ने आलिया भट्ट के उस ब्रांड इवेंट का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री लैंगिक समानता पर स्पीच देती नजर आ रही हैं। जिस तरीके से आलिया ने अपनी स्पीच दी है, उसके लिए उनको ट्रोल किया जा रहा है।
इसको देखकर कई लोगों को लग रहा है कि आलिया नेचुरली स्पीच न देकर वह एक लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। अपनी स्पीच में आलिया कह रही हैं, अगर वह सश्क्त हैं, अगर उनमें प्रोडक्टिविटी है, तो वह घर पर, अपने बच्चों के लिए, समुदाय के लिए और अपने देश के लिए भी प्रोडक्टिवव होंगी।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने उनके बोलने के तरीके को लेकर उन्हें ट्रोल किया। एक कमेंट में लिखा था, 'बहुत अच्छा रट्टा मारा आलिया!' एक अन्य ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे वह कोई स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा रिहर्सल किया लेकिन कॉन्फिडेंस की कमी है।' एक अन्य कमेंट में कहा गया है, 'हमें महिलाओं को सशक्त बनाना चाहिए, इसलिए नहीं कि उनके पास अधिकार है, बल्कि इसलिए कि वे समाज और परिवार की सेवा कर सकें।'


Click it and Unblock the Notifications












