Video Viral:नेशनल अवॉर्ड लेते हुए आलिया भट्ट के खास पल को रणबीर कपूर ने किया फोन में रिकॉर्ड

Alia Bhatt Video Viral: सोशल मीडिया पर आज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनको देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। परंतु इस बीच एक बेहद ही प्यारा वीडियो सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आलिया भट्ट नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाती हैं तो उनके पति रणबीर कपूर अपने फोन में इस खास पल को कैद करते हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वीडियो-
दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जब आलिया स्टेज पर पहुंची तो उनके पति और एक्टर रणबीर कपूर एक्ट्रेस को कैमरे में कैप्चर करते हुए दिखाई दिए।
रणबीर कपूर इस दौरान पत्नी का वीडियो तो अपने फोन में बना ही रहे थे और उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखी जा रही थी अपनी पत्नी के लिए। कपल का यह प्यारा सा अंदाज और एक-दूसरे के प्रति प्रेम देखकर फैंस के बीच भी काफी खुशी का माहौल है। जाहिर है कि आलिया-रणबीर बॉलीवुड के पावर कपल में आते हैं।
गौरतलब है कि, 17 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन किया गया। जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान दिए। इस दौरान आलिया भट्ट के अलावा कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी साहित कई सितारें इस समारोह का हिस्सा बने।
अवॉर्ड के दौरान शानदार लुक मे दिखी आलिया-
नेशनल अवॉर्ड समारोह के दौरान आलिया भट्ट का लुक काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इसके पीछे की वजह है आलिया भट्ट की साड़ी, इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी की साड़ी पहनी थी। आलिया अपनी शादी की साड़ी में अवॉर्ड लेते हुए बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थी, एक्ट्रेस ने अपना लुक बालों में बन, मैचिंग ज्वेलरी और बालों में बन बनाकर पूरा किया था। फैंस एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications