रोमांटिक नहीं..ऐसी फिल्में करना चाहती हैं आलिया भट्ट..खुद किया खुलासा
आलिया भट्ट ने बताया कि एक्शन फिल्मों में काम करने का सपना है। रोमांटिक फिल्मों से हटकर अब वो ऐसी फिल्में करना चाहती हैं।
फिल्म स्टुंडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं आलिया भट्ट ने काफी और कई तरह की बॉलीवुड फिल्मों में काम कर लिया है। अब हाल ही में आलिया ने अपने ड्रीम रोल के बारे बताया। आलिया ने बताया कि उनका सपना है कि वो एक्शन फिल्मों में काम करें।

आलिया ने बताया कि उनकी फेवरिट एक्शन मूवी हॉलीवुड की 'किल बिल' है। इसी के साथ ही आलिया ने ये भी बताया कि वो एक्शन थ्रिलर फिल्म में डिटेक्टिव का रोल करना चाहती हैं। आलिया ने कहा कि मैं जानती हूं कि मेरी बॉडी लेंग्वेज वैसी नहीं है, जैसी एक एक्शन फिल्म के लिए होनी चाहिए।
तो इस वजह से शाहरुख के बर्थडे पर नहीं रिलीज़ हुआ 'रईस' का ट्रेलर!
इसलिए मुझे पता है कि मेरा ये सपना शायद कभी पूरा नहीं होगा। आपको बता दें कि आलिया भट्ट डियर जिंदगी में शाहरुख खान के साथ सक्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहली बार आलिया और शाहरुख एक साथ दिखाई देंगे।
इससे पहले दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। ये फिल्म गौरी शिंदे द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह करण जौहर और उनके धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर द्वारा सह-निर्मित है।


Click it and Unblock the Notifications