Alia Bhatt ने बदल लिया अपना सरनेम? वायरल हो रही एक फोटो ने खोली एक्ट्रेस की पोल!

Alia Bhatt Surname: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में शादी की थी। अब, तीन साल बाद एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे फैंस को लग रहा है कि आलिया ने लीगली तौर पर अपना नाम बदल लिया है।
आलिया के वीडियो ने खोली पोल
हाल ही में आलिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी मौजूदगी का एक व्लॉग शेयर किया। इस वीडियो में जहां उनका रेड कार्पेट लुक चर्चा में रहा, वहीं एक छोटी-सी डिटेल ने सबका ध्यान आलिया के नाम पर खींच लिया।
दरअसल, होटल के कमरे में लगे एक LCD स्क्रीन पर लिखा वेलकम मैसेज वायरल हो गया है। इस मैसेज में उन्हें "आलिया कपूर" के नाम डेडिकेट किया गया। इसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि क्या आलिया ने अपने पति रणबीर का सरनेम अपना लिया है?
LCD पर लिखा था- "डियर आलिया कपूर, हमारे होटल में रुकने के लिए धन्यवाद। हम आपका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आपका एक्सपीरिएंस शानदार रहेगा।" यह स्क्रीनशॉट 11 जून को Reddit पर शेयर हुआ और इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लोगों के रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, "शायद उन्होंने 'कपूर' सरनेम ऑफिशियली अपना लिया है, लेकिन 'भट्ट' नाम प्रोफेशनल पहचान के लिए रखा है।" एक और ने कहा, "आलिया भट्ट नाम में एक खास बात है। आलिया कपूर तो बहुत कॉमन लगता है।" किसी ने यह भी अंदाजा लगाया कि, "शायद उनका नाम 'आलिया भट्ट कपूर' होगा, और होटल ने 'भट्ट' को मिडल नेम मानकर छोड़ दिया हो।"
आलिया का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ होंगे रणबीर कपूर और विक्की कौशल। इसके अलावा वह YRF की एक्शन फिल्म 'अल्फा' में भी शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications