मां बनने के बाद Alia Bhatt पर चढ़ती जा रही है खुमारी, जरा सी ड्रेस में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया अपना क्लीवेज

Alia Bhatt Photos: आलिया भट्ट समय के साथ बॉलीवुड की सबसे हॉट मॉम बनती जा रही हैं। राहा कपूर की मां बनने के बाद आलिया का स्टाइल काफी बोल्ड हो गया है। हाल ही में एक्ट्रेस को साल 2023 के GQ Men Awards में स्पॉट किया गया था और इस दौरान उनका स्टाइल देखकर फैंस भी रह गए थे।
आलिया का हॉट लुक
2023 के GQ Men Awards में अपनी सुपर बोल्ड उपस्थिति से आलिया भट्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। एक्ट्रेस एक डीप नेकलाइन वाली मिनी ड्रेस पहनी हुई ती और उनका ये आउटफिट लोगों के पसीने छुड़ा रहा था। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने स्मोकी आईज के साथ मिनिमल मेकअप लुक लिया हुआ था। उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट रखा हुआ था।
कॉफी विद करण में आलिया को लेकर खुलासा
आपको बता दें हाल ही कॉफी विद करण में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन का एपिसोड आया था और उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वो नहीं चाहते थे कि आलिया भट्ट 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का हिस्सा बनें। करण ने इस पर खुलासा करते हुए कहा- "मुझे अभी भी याद है, जब आलिया पहली बार अंदर आई थीं, तो कैसे आप दोनों ने मुझे मैसेज भेजा था कि आप आलिया को कास्ट नहीं कर सकते। आप में से एक ने कहा कि वह बहुत छोटी है।"
घबराई हुई थीं आलिया
करण ने आगे कहा- "जब हमने आलिया के साथ फोटो शूट किया, उसके तीन महीने बाद एक फोटो शूट के लिए, मुझे याद है कि वह चुपचाप खड़ी रही और आप दोनों में से किसी की भी तरफ नहीं देखा। या तो वह घबराई हुई थी या शर्मीली थी क्योंकि आप सभी मुझे पहले से ही जानते थे। वह मुझे बिल्कुल नहीं जानती थी।"
आलिया के खिलाफ साजिश
करण ने यह भी बताया कि वरुण उन्हें दूसरी एक्ट्रेस की तस्वीरें दिखाते थे, जिन्हें वह आलिया की जगह कास्ट कर सकते हैं। शुक्र है कि उन्होंने वरुण की बात नहीं मानी और अपने फैसले पर कायम रहे। जबकि SOTY को अधिक तारीफें नहीं मिली लेकिन आलिया, वरुण और सिद्धार्थ को स्टारडम मिल गया। आलिया और वरुण ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया और कलंक जैसी फिल्मों में साथ काम किया। सिद्धार्थ और आलिया ने असल जिंदगी में भी कुछ समय तक डेट किया। अब आलिया ने रणबीर कपूर से शादी कर ली है और सिद्धार्थ ने कियारा को हमसफर बना लिया है।


Click it and Unblock the Notifications