VIDEO: सिद्धार्थ के मामले में होशियार हैं आलिया, दिया परफेक्ट जवाब
आलिया भट्ट के जीके पर भले ही हम कितने सवाल उठा लें, लेकिन मीडिया को हैंडल करना आलिया काफी बेहतर जानती हैं। और जब बात सिद्धार्थ मल्होत्रा या उनकी पर्सनल लाइफ की हो, तो आलिया काफी समझदारी के साथ सामने आती हैं। ताजा बात करें तो एक इवेंट के दौरान सिद्धार्थ को लेकर उठते सवालों पर आलिया ने परफेक्ट जवाब दिया।
दरअसल, आलिया एक म्यूजिक इवेंट में थीं, जब एक रिर्पोटर उनसे बार बार सिद्धार्थ के बारें में जवाब मांग रही थी। आलिया से उनका रिलेशनशिप स्टेसस मांगा जा रहा था। जिस पर आलिया ने जवाब देते हुए रिपोर्टर से ही सवाल कर लिया।
नीचे दिए वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह आलिया ने रिर्पोटर से पूछा, आप कल रात कहां और किसके साथ रहेंगी? कल आप क्या कर रही हैं? फिर आलिया ने खुद ही जवाब देते हुए कहा कि, क्या आप मुझे अपना प्लान बताएंगी, नहीं न, तो उसी तरह मैं भी दोस्तों के साथ बाहर जाती हूं, हम सब एन्जॉय करते हैं।
आपको बता दें, कुछ ही दिनों पहले सिद्धार्थ और आलिया एक इवेंट में साथ दिखाई दिए थे, जहां सिद्धार्थ ने फोटोग्राफर के हाथ से कैमरा ले लिया और आलिया की तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। इस पर काफी सूर्खियां भी बनी थीं। बहरहाल, आलिया ने इस खबर पर कहा कि, सिद्धार्थ ने फोटोग्राफर से कैमरा इसीलिए ले लिया क्योंकि वह पहले ही काफी तस्वीरें ले चुके थे। लिहाजा, सिद्धार्थ ने उनके हाथ से कैमरा लिया और कहा कि, लाओ मैं तुम्हारे लिए तस्वीरें खींच देता हूं..बस..
नीचे वीडियो में देंखे आलिया भट्ट का मजेदार जवाब-


Click it and Unblock the Notifications


