रणदीप ने आलिया को जड़ा चांटा, क्यों?
करण जौहर की खोज खूबसूरत-सेक्सी आलिया भट्ट को महेश भट्ट के चहेते अभिनेता रणदीप हुड्डा ने एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया वो भी सरेआम सबके सामने जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रणदीप हुड्डा के पांचों उंगली का निशान आलिया के गाल पर देखा जा सकता था लेकिन आलिया ने रणदीप की इस हरकत पर चूं तक नहीं किया।
यह सब कुछ हुआ इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे के सेट पर जहां पर कहानी के मुताबिक रणदीप को आलिया के गाल पर एक चांटा रसीद करना था। जिसमें सजीवता लाने के लिए रणदीप ने तेजी से हाथ चला दिया जो कि आलिया के गाल को पूरी तरह से लाल कर गया। आलिया भी शर्म और कहानी के कारण चूं तक नहीं कर पायी और हंसते-हंसते रणदीप के जोरदार थप्पड़ को सह गयीं।
खैर हाइवे के इस सीन के बारे में कोई खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन आलिया को थप्पड़ मारने वाले रणदीप हुड्डा को अब शायद भट्ट कैंप में एंट्री ना मिलें क्योंकि उन्होंने आलिया पर हाथ उठाया है जो कि भट्ट कैंप कभी भी भूल नहीं सकता है।फिलहाल दोनों लोग अभी भी हाईवे की शूटिंग में बिजी हैं। इम्तियाज ने इससे पहले रॉक्स्टार जैसी सुपरहिट फिल्म देकर लोगों को अपना मुरीद बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications












