आखिर आलिया भट्ट ने क्यों पहना पारदर्शी टॉप?

बॉलीवुड में बोल्डनेस के लिए अलग कोई खेमा मशहूर या बदनाम है तो वो है भट्ट कैंप। जिनकी फिल्में सेक्स प्रधान होती है। फिल्म अर्थ से लेकर मर्डर 3 तक इसका उदाहरण है।

भट्ट कैंप की अभिनेत्रियां सेक्सी और बोल्ड होती है। पर्दे पर बिंदास अंदाज में दिखने वाली भट्ट कैंप की अभिनेत्रियों को मात देने के लिए भी कोई अब पैदा हो गया है। औऱ वो कोई और नहीं बल्कि महेश भट्ट की ही सबसे छोटी बेटी आलिया भट्ट है, जिन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखा है।

मर्डर 3 फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची आलिया ने पारदर्शी गाउन पहन कर सबको चौंका दिया। सबको समझ में ही नहीं आ रहा था कि आलिया अपने इस हुलिये से साबित क्या करना चाहती हैं? क्या वो यह कहना चाह रही है कि वो भी जरूरत से ज्यादा हॉट और सेक्सी है और बोल्डनेस के मामले में किसी भी हद तक जा सकती है।

और अपने भाई की फिल्म के प्रीमियर के मौके पर उनकी यह हरकत कई सवालों को जन्म देती है।

वैसे भी पहले से ही सबके दिमाग में यह बात पहले से ही घूम रही है कि न्यूकमर को सबसे ज्यादा मौका देने वाले महेश भट्ट की खुद की बेटी आलिया ने उनकी फिल्म से अपना करियर शुरू नहीं किया बल्कि करण जौहर की फिल्म से शुरूआत की।

फिलहाल आलिया तो अपनी पारदर्शी ड्रेस के कारण सुर्खियों में आ गयी हैं देखते हैं उनका यह हॉट अवतार उन्हें कहां तक लेकर जाता है? वैसे इन दिनों वो 2 स्टैट्स में व्यस्त हैं जिसमें उनके हीरो अर्जुन कपूर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X