रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड के साथ फैमिली वेकेशन पर कोजी हो गई आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट

Shaheen Bhatt Cosy Photo: न्यू ईयर पर इस साल कपूल फैमिली की वेकेशन फोटोज सबसे ज्यादा वायरल हुई। कपूर फैमिली और भट्ट परिवार ने इस साथ में वेकेशन पर नए साल का स्वगत किया। नीतू कपूर, आलिया भट्ट, सोनी राजदान सभी ने सओशल मीडिया के जरिए अपने इस न्यू ईयर वेकेशन की यादें शेयर कीं। वहीं अब आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की एक तस्वीर ने बवाल काट दिया है।
शाहीन भट्ट ने भी अपने इस फैमिली वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में शाहीन ने बेहद खास नजारें और डेलिशियश फूड की झलकियां दिखाई हैं। वहीं एक तस्वीर में वो एक शख्स के साथ कोजी हुई प्राइवेट टाइम स्पेंट करती दिखाई दे रही हैं।
तस्वीर में नेटिजंस का मानना है कि ये शख्स फिल्म मेकर आयान मुखर्जी हैं। मालूम हो कि आयान मुखर्जी रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड हैं। रणबीर कपूर के साथ साथ आयान आलिया के भी काफी अच्छे दोस्त हैं। कोई भी इवेंट हो या फिर वेकेशन तीनों अकसर साथ ही दिखाई देते हैं। ऐसे में शाहीन भट्ट की इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद माना जा रहा है कि शाहीन और आयान की नजदीकियां कुछ और ही इशारा कर रही हैं।
बता दें कि आयान मुखर्जी कपूर और भट्ट फैमिली के इस वेकेशन पर साथ ही गए हुए थे। हालांकि अभी तक शाहीन और आयान के रिलेशन को लेकर दोनों में से किसी ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं है लेकिन फैंस को अब काफी बेसब्री से इसका इंतजार रहेगा कि आखिर शाहीन के साथ वेकेशन पर ये आयान ही हैं या कोई और।


Click it and Unblock the Notifications












