PHOTOS VIRAL: आलिया भट्ट की बहन इस शख्स को कर रही हैं डेट ? जानें क्या करते हैं शाहीन भट्ट के लवर

shaheen bhatt

Shaheen Bhatt Romantic Photos: आलिया भट्ट के साथ ही उनकी पूरी फैमिली चर्चाओं में रहती है। आलिया भट्ट की मां उनकी सास उनकी बड़ी बहन उनके पिता और उनकी बीच वाली बहन शाहीन भट्ट वह भी अकसर किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में आ जाती है। वैसे तो अकसर शाहीन को आलिया भट्ट के साथ स्पॉट किया गया है। वह वेकेशन भी आलिया के साथ जाती हैं और वह ज्यादातर तस्वीरें भी आलिया भट्ट के साथ ही शेयर करती हैं।

शाहीन ने शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
लेकिन फिलहाल तो शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर किसी शख्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तीन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहीन भट्ट शख्स को कसके गले लगाए हुए हैं कोजी पोज देती दिख रही हैं। दूसरी फोटो उस शख्स की है जिसके साथ शाहीन काफी क्लोज हो रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में शाहीन और शख्स का रोमांटिक मोमेंट देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही शाहीन कैप्शन में लिखती हैं-जन्मदिन मुबारक हो सनशाइन।

परिवार वालों का ऐसा है रिएक्शन
बता दें कि शाहीन के इस पोस्ट पर फैमिली वालों ने जमकर कमेंट किए हैं। बता दें कि नीतू कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मेरी तरफ से एक जोर का हग करो और विश करो। वहीं बड़ी बहन पूजा भट्ट ने हार्ट स्माइली बनाई है। सोनी राजदान ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं अनन्या पांडे समेत तमाम सितारों ने कमेंट किए हैं।

कौन हैं शाहीन भट्ट के लवर
आपको बता दें कि जो शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं उनका नाम है ईशान मेहरा। शाहीन ने ईशान को टैग किया है। और ईशान के इंस्टा हैंडल पर देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने बायो में स्पोर्ट्स एंड फिटनेस इंस्ट्रक्शन लिखा है। इसके बाद में उन्होंने कोच भी लिखा है। यानी कि ईशान मेहरा फिटनेस कोच हैं। जो ऑनलाइन ऑफ लाइन क्लासेस भी लेते हैं। इंस्टा पर उनके 2 हजार से कम फॉलोअर्स हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X