हाईवे के बाद, आलिया एक्टिंग के मामले में परिणिती से आगे!

आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म हाईवे से अपनी फैन लिस्ट काफी लंबी कर ली है। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां भी आलिया भट्ट की एक्टिंग की फैन हो गयी हैं। यहां तक आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट भी आलिया भट्ट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। परिणिती चोपड़ा जो कि आलिया की ही समकालीन एक्ट्रेस हैं और जिन्हें उनकी पहली ही कुछ फिल्मों से बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है, ने भी आलिया भट्ट की काफी तारीफें की हैं। अभी तक हर एक जगह आलिया भट्ट को परिणिती चोपड़ा से कंपेयर किया जाता रहा है और हर जगह परिणिती को ही बेहतर एक्ट्रेस चुना गया है। लेकिन हाईवे फिल्म लगता है कि लोगों की ये राय बदल देगी और अब परिणिती से पहले लोग आलिया का नाम लेंगे।

एक्टिंग के मामले में परिणिती ने अपना एक अलग ही मकाम बनाया है, आलिया ने भी अक्सर अपने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वो परिणिती से थोड़ा इंसेक्योर फील करती हैं। लेकिन परिणिती ने हमेशा कहा कि आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और अब हाईवे से लोगों को ये यकीन भी हो जाएगा। हाईवे फिल्म में आलिया भट्ट ने वीरा का किरदार निभाया है। वीरा दिल्ली शहर के एक बहुत बड़े आदमी मिस्टर त्रिपाठी की बेटी है जिसे महाबीर यानी रणदीप हुड्डा किडनैप कर लेता है। और उसके बाद हाईवे फिल्म की कहानी शुरु होती है। इम्तियाज ने आलिया भट्ट पर कई सीन्स शूट किये हैं और उन सभी सीन्स में आलिया ने अपना बेस्ट दिया है।

कई बार सिल्वर स्क्रीन पर आलिया अकेली बैठी हुई अपने डायलॉग बोलते दिखाई दी हैं और वहां पर भी लोगों ने एक पल को अपनी नज़र स्क्रीन पर से नहीं हटाई। आलिया ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की बल्कि ए आर रहमान ने आलिया की आवाज में एक गाना भी रिकॉर्ड किया जो कि लोगों को बेहद पसंद आया। आलिया की एक्टिंग के साथ ही उनकी सिंगिंग भी लोगों के दिलों को छू गयी। हालांकि कई लोगों को हाईवे फिल्म बहुत खास नहीं लगी लेकिन आलिया की एक्टिंग के सभी कायल हो गये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X