आलिया को डर लगता है परिणिती से!

बॉलीवुड में एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बीच कॉम्पटीशन और कॉम्प्लेक्स की फीलिंग होना बहुत ही नॉर्मल और कॉमन है। महेश भट्ट की बेटी और बॉलीवुड में स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से एंट्री करने वाली आलिया भट्ट ने भी अपने दिल की एक बहुत ही खास बात जाहिर की कॉफी विद करन शो के दौरान जब आलिया भट्ट ने कहा कि उन्हें परिणिती चोपड़ा से जलन होती है। क्योंकि परिणिती एक बहुत ही अच्छी और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में हाइवे फिल्म के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड किया है और उस गाने के लॉंच के दिन आलिया भट्ट ने मीडिया द्वारा परिणिती से उनकी जलन की बात पूछे जाने पर कहा कि ये एक हेल्दी कॉम्पीटीशन की निशानी है।

आलिया भट्ट जिन्होंने बतौर एक्ट्रेस करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी अब अपनी दूसरी फिल्म हाइवे की शूटिंग में बिजी हैं। आलिया के लिए हाइवे फिल्म बहुत ही स्पेशल है क्योंकि इस फिल्म के दौरान उन्होंने बहुत सारी नयी जगहों पर जा कर शूटिगं की है और हर एक माहौल के हिसाब से खुद को ढाला है। ठंडी, गर्मी और हर एक मौसम में फिल्म की शूटिंग करते हुए आलिया को बहुत कुछ सीखने को मिला। साथ ही इम्तियाज अली और ए आऱ रहमान के साथ काम करके भी आलिया के अंदर काफी बदलाव आए हैं। ए आर रहमान ने उन्हें हाइवे फिल्म में गाना गाने का मौका देकर भी आलिया को एक नया और हटकर एक्सपीरियंस दिया है।

आलिया भट्ट ने इवेंट के ही दौरान मीडिया से भी इंटरेक्शन किया और कहा कि परिणिती से इनसेक्यूर फील करने के पीछे एक हेल्दी कॉम्पटीशन छुपा हुआ है। इसमें कुछ भी निगेटिव नहीं था। आलिया भट्ट ने ये भी कहा कि परिणिती भी इस बात को समझती हैं और उन्हें भी इस बात का बुरा नहीं लगा। आलिया भट्ट फिल्हाल कई बडे़ निर्देशकों के साथ काम कर रही हैं। हाइवे के बाद वो 2 स्टेट्स की भी शूटिंग शुरु करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X