सिद्धार्थ-आलिया के अफेयर पर मां सोनी राजदान ने दिया यूं जवाब
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अफेयर पर अपना बयान दिया है।
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अफेयर की खबरें की लगातार सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर कुछ ना कुछ उनके बारे में आते ही रहता है। अक्सर दोनों पार्टी, लंच डेट पर भी नजर आते रहते हैं। जाहिर है ऐसे में कोई स्टार किड है तो पैरेंट्स को चिंता तो होगी।
[गोलमाल अगेन के सेट पर आराम फरमाते नजर आए अजय देवगन और परिणीति!]
जब ये बात आलिया भट्ट की मम्मी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "उसे अपनी सोशल लाइफ जीने की आजादी है।उसे अपने काम से प्यार है और एक्टिंग के लिए पैशन है। कोई कभी ये नहीं कहता कि वो अपनी फ्रेंडशिप की वजह से सेट पर लेट जाती है। वो अपने समय में अपने दोस्तों के साथ समय क्यों नहीं बिताएगी"

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि "आलिया भी एक नॉर्मल लड़की है और वो भी वैसी ही जिंदगी चाहती है।उसकी प्राथमिकता हमेशा पहले काम है जो सबसे अच्छी बात है।उसे अपनी सोशल लाइफ हैंडल करना आता है।" जाहिर सी बात है कि आलिया भट्ट के लिए ये काफी अच्छी बात है कि उनके उपर उनके पैरेंट्ट को पूरा विश्वास है।
वैसे आपको बता दें कि सोनी राजदान अगले महीने से लव का इंतजार में नजर आएंगी जो स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।


Click it and Unblock the Notifications











