#CastAlert: 25 साल बाद धमाकेदार सीक्वल....वही दो स्टार्स के साथ दो और धमाके
Recommended Video

काफि दिन पहले हमने आपको खबर दी थी कि आलिया भट्ट संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म सड़क के सीक्वल में संजय दत्त के साथ उनकी बेटी बनकर नज़र आने वाली है।
आलिया भी अपने पापा के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित थी। लेकिन फिर खबर आई कि आलिया इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। फिलहाल वो रणबीर कपूर की ड्रैगन और रणवीर सिंह की गली बॉय में व्यस्त हैं।

लेकिन अब एक बार फिर से खबर आ रही है कि सड़क 2 की स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी है। इस बार फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट।
ये अनाउंसमेंट सुनकर 90's के फैन काफी खुश हो जाएंगे। संजय दत्त और महेश भट्ट नाम (1986), कब्ज़ा (1988), सड़क (1991), गुमराह (1993) और कारतूस (1999) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और माना जा रहा है कि इस बार भी उनका साथ आना कोई धमाका ही करेगा। वैसे भी जब सड़क ब्लॉकबस्टर हुई तो संजय दत्त सुपरस्टार थे।
गौरतलब है कि संजय दत्त और पूजा भट्ट के इस हटके रोमांस ने 1991 में सबका दिल जीता था और लोगों को फिल्म से और चाहिए था। सड़क उस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनी तो 90 के दशक की 7वीं सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म।
अगर आपको फिल्म भूल गई है तो हम याद दिला देते हैं एकदम फटाफट -


Click it and Unblock the Notifications












