रणबीर के प्यार में आलिया दूसरी दीपिका ना बन जाएं

दो साल पहले ही हिंदी फिल्म जगत में एंटर हुई खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर से दिल लगा बैठी हैं। सिर्फ दिल ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट तो रणबीर कपूर से शादी के सपने भी संजो रही हैं। आलिया भट्ट का कहना है कि उनकी इंस मंशा के बारे में रणबीर कपूर के घर में भी हर कोई जानता है। इस बात को सुनकर भले ही रणबीर कपूर और उनके परिवार हैरान हों लेकिन आलिया भट्ट के फैन्स सिर्फ हैरान ही नहीं बल्कि काफी परेशान भी हैं। उनका कहना है कि रणबीर कपूर जो कि बॉलीवुड में बतौर फ्लर्ट और प्लेब्वॉय के नाम से जाने जाते हैं वो आलिया जैसी प्यारी लड़की का कहीं दिल ना तोड़ दें। इसलिए आलिया के फैन्स ने आलिया को बहुत ही सोच समझकर रणबीर की तरफ कदम बढ़ाने का मश्वरा दिया है।

आलिया भट्ट पिछले हफ्ते अपने मेंटर करन जौहर के चैट शो कॉफी विद करन में आईं और उस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। नेशनल टीवी पर आलिया ने कहा कि वो रणबीर कपूर से प्यार करती हैं और उनसे शादी भी करना चाहती हैं। करन जौहर जो कि आलिया की इस बेबाकी से काफी हैरान हुए उन्होंने आलिया से पूछा कि क्या इस बारे में सबको पता है। इसपर आलिया ने कहा कि उन्होने रिकॉर्ड पर सबकुछ कहा है। सभी को ये पता होगा। आलिया भट्ट की इस बात को सुनकर करन जौहर सहित शो से जुड़ा हर सदस्य हैरान था। आलिया भट्ट जो कि कभी खुद को करीना कपूर का फैन कहा करती थीं आज उन्हीं की भाभी बनने की ख्वाहिश जगा बैठी हैं।

आलिया भट्ट के लिए तो अर्जुन स्पेशल थे।

इस बात को सुनकर आलिया भट्ट के फैन्स काफी परेशना हैं। वनइंडिया ने कुछ आलिया के फैन्स ने बात की तो कुछ यूं अपनी परेशान बांटी उन्होंने- आमिर जो कि इलाहाबाद से हैं का कहना है- आलिया भट्ट बहुत ही प्यारी एक्ट्रेस हैं। हम सभी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। समझ नहीं आया कि रणबीर जैसे प्लेब्वॉय से वो प्यार कैसे कर बैठीं। नितिन जो कि लखनऊ से हैं ने कहा- आलिया भट्ट को दीपिका पादुकोण से एक बार मिलकर बात करनी चाहिए। कहीं आलिया इंडस्ट्री की दूसरी दीपिका ना बन जाएं। जो इंसान दीपिका जैसी खूबसूरत और प्यारी एक्ट्रेस को धोखा दे सकता है वो कल को आलिया को भी धोखा देगा।

तो कुल मिलाकर आलिया के फैन्स इस बात से बेहद नाखुश हैं कि आलिया रणबीर कपूर से प्यार करती हैं। अब देखना ये है कि इस प्यार का आगे क्या अंजाम होता है।

Did you know- आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से यही कहती नज़र आ रही थीं कि उनके लिए अर्जुन कपूर बहुत ही स्पेशल हैं और वो अर्जुन कपूर को बहुत पसंद करती हैं। लेकिन रणबीर के प्रति अपने प्यार का इजहार करके आलिया ने ये बता दिया कि अर्जुन के प्रति उनकी चाहत सिर्फ फिल्म के प्रमोशन के लिए थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X