मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शूट किया पहला गाना, एक्ट्रेस को हुईं दिक्कतों पर करण जौहर को हुआ पछतावा

इन दिनों आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी इस फिल्म का गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हो चुका है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस गाने के रिलीज होने से पहले ही फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने फिल्म के गाने का एक सीन शेयर कर दिया था और दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा के लिए एक बहुत ही प्यारा नोट भी शेयर किया था। बता दें कि उन्होंने इस गाने को यश चोपड़ा को डेडिकेट कर दिया।
करण जौहर ने 'तुम क्या मिले' गाने को यश चोपड़ा को किया समर्पित
करण जौहर ने एक तस्वीर शेयर कि जिस पर उन्होंने लिखा कि "कुछ घंटों में तुम क्या मिले आपका हो जाएगा। मैं हमेशा से ही इस फिल्म में एक लव सॉन्ग फिल्माना चाहता था। जो कि मैं अपने गुरु यश चोपड़ा को समर्पित कर पाऊं। लेकिन फिर मैं खुद में ही सोचने लगता कि आप मैच नहीं करेंगे या फिर ऐसा करने की हिम्मत भी नहीं कर सकेंगे। लेकिन इसके बावजूद भी फैनबॉय और स्नो, शिफॉन और कश्मीर की शानदार लोकेशन के साथ साथ रोमांस के लवर्स ने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दे डाली। प्रीतम दादा और मैं बहुत दिनों से एक गाना बनाने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद में वैभवी मर्चेंट ने इस गाने की पूरी जिम्मेदारी खुद पर ले ली और यश चोपड़ा लवर की तरह ही बहुत खूबसूरती से इस गाने को कंप्लीट कर दिया।"
करण जौहर ने मांगी आलिया भट्ट से माफी
करण जौहर ने इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि "आलिया ने अपनी बच्चे के जन्म के बाद में इस गाने को पहली बार शूट किया है। लेकिन मैं मनीष मल्होत्रा के शिफॉन साड़ी में ठंड में उनसे शूट करवाने के लिए उनसे माफी चाहता हूं। रणवीर सिंह भी इसको करने के लिए काफी ज्यादानर्वस हो गए थे क्योंकि उन्होंने पहली बार लिप्सिंग माउंटेन लव सॉन्ग फिल्माया था। अब हम एक बार फिर से इश्क वाला शिफॉन साड़ी की वादियों में वापस आ चुके हैं और मैं यह आशा करूंगा कि आपको भी उतना ही प्यार महसूस होगा। जितना हमें इस गाने को करने में ठंड महसूस हुई। यह गाना पूरी तरीके से आपके लिए है यश अंकल... आपका फैन करण. "
आलिया ने बेटी के जन्म के बाद की इस गाने की शूटिंग
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर को जन्म दिया और इतना ही नहीं उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ में साल 2022 में अप्रैल के महीने में शादी रचा ली थी। बता दें कि आलिया ने अपनी प्रेगनेंसी के पहले ही ज्यादातर फिल्मों को सूट कर लिया था। लेकिन इस गाने की शूटिंग उन्होंने बेटी के जन्म के बाद की है। बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ-साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी में नजर आएंगे। इस फिल्म को 28 जुलाई 2023 को रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











