Pics: शादी पोस्टपोन होने की खबरों के बीच आलिया भट्ट ने शुरू की रॉकी और रानी की शूटिंग, वीडियो कॉल में शरमाईं
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 13 - 17 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इस बीच इस शादी के कुछ दिन आगे बढ़ने की भी खबर आ रही हैं। और इन सब खबरों के बीच जहां रणबीर कपूर अपनी लव रंजन फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं वहीं आलिया भट्ट भी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए एक गाना शूट कर रही हैं।
आलिया भट्ट, फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह, डायरेक्टर करण जौहर और असिस्टेंट डायरेक्टर इब्राहिम अली खान के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए एक गाना शूट कर रही हैं।

खबरों की मानें तो फिल्म के एक हिस्से के लिए आलिया भट्ट - रणवीर सिंह और फिल्म की पूरी क्रू, मई - जून में स्विट्ज़रलैंड रवाना हो जाएगी और रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो आलिया का साथ देंगे उनके पति रणबीर कपूर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो करण जौहर, रणबीर कपूर के साथ फिल्म के लिए एक कैमियो भी शूट कर सकते हैं।

भारत की सबसे सशक्त स्टार
इस समय आलिया भट्ट, भारतीय सिनेमा की सबसे सशक्त एक्ट्रेस के तौर पर सफलता के पायदान पर अपने कदम रख चुकी हैं। यही कारण है कि राजामौली, उन्हें अपनी पैन इंडिया फिल्म का चेहरा बनाना चाहते थे। जिससे कि फिल्म में उत्तर और दक्षिण के दो सुपरस्टार एक साथ परदे पर आए और पूरे देश की जनता को मुट्ठी में कर लें। गंगूबाई अवतार में सबका दिल जीतने के बाद आलिया भट्ट, एस एस राजामौली की फिल्म RRR में सीता के कैमियो के साथ स्क्रीन पर राज कर रही हैं।

आलिया भट्ट के दो खास सपने
दिलचस्प है कि आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि करियर के लिहाज़ से उनके बस दो सपने थे जिन्हें उन्हें पूरा करना था। पहला संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करना और दूसरा एस एस राजामौली की फिल्म में काम करना। भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ आलिया भट्ट इस समय दर्शकों के दिल में तारीफें और बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसे बटोर रही हैं। इसके बाद उनकी फिल्म आर आर आर रिलीज़ होगी जिसे एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। यानि कि एक ही महीने में आलिया भट्ट के दो सपने पूरे हो रहे हैं।

बार बार पूरे हो रहे हैं सपने
दिलचस्प ये है कि जहां आर आर आर के बाद एस एस राजामौली, आलिया भट्ट को दोबारा अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए उत्साहित हैं वहीं आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली की भी अगली फिल्म में काम करने जा रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद संजय लीला भंसाली, अपनी फिल्म बैजू बावरा रीमेक पर काम शुरू कर देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट के अपोज़िट रणवीर सिंह दिखाई देंगे।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
अगर काम की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय रणवीर सिंह के साथ गली बॉय के बाद एक बार फिर हाथ मिला चुकी हैं। आलिया और रणवीर, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी के साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं जिसका आखिरी शेड्यूल पिछले महीने पोस्टपोन कर दिया गया था। लेकिन अब जल्दी ही आलिया और रणवीर सिंह, स्विट्ज़रलैंड में एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करने के लिए रवाना होंगे।

गंगूबाई के साथ दिल जीत रही
इस समय आलिया भट्ट, गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार में दिल जीत रही हैं। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई नाम की एक महिला बनी है जिसे कम उम्र में कोठे पर बेच दिया जाता है। इसके बाद सेक्स वर्कर के तौर पर अपनी ज़िंदगी को गंगूबाई ना सिर्फ स्वीकार करती है बल्कि अपनी और अपनी साथियों की ज़िंदगी के मूल अधिकारों के लिए लड़ती हैं जिनमें सम्मान, पैसे, घर और शिक्षा सबसे ज़रूरी चीज़ें होती हैं। फिल्म 60 के दशक की माफिया क्वीन पर आधारित है जो कमाठीपुरा में कोठा चलाती है लेकिन वहां की लड़कियों के लिए भगवान थी। फिल्म हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर बनी है।

महेश बाबू की फिल्म
आरआरआर की रिलीज़ के बाद एस एस राजामौली, महेश बाबू के साथ एक जंगल एडवेंचर फिल्म पर काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी लिखी है राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने। फिल्म बहुत ही भव्य स्तर पर बनेगी और लाईव लोकेशन पर शूट की जाएगी। इस फिल्म के लिए राजामौली ने कई किरदार गढ़े हैं और फिल्म की हीरोइन के तौर पर उन्हें आलिया भट्ट परफेक्ट लग रही हैं।

साउथ की फिल्में
रिपोर्ट्स की मानें तो केवल महेश बाबू ही नहीं, आलिया भट्ट के आरआरआर को स्टार जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म के लिए भी आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया है। आलिया भट्ट फिलहाल तो हर फिल्म के लिए 20 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं लेकिन उनकी डिमांड को देखते हुए लग रहा है कि जल्दी ही आलिया भट्ट की फिल्म में तेज़ी से इज़ाफा होने वाला है।

ढेरों प्रोजेक्ट्स के बीच शादी
आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स की फिल्म डार्लिंग्स में विजय वर्मा और शेफाली शाह के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म 80 करोड़ में नेटफ्लिक्स पर बिक चुकी है और आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है। लेकिन दर्शकों को अगर किसी चीज़ का इंतज़ार है तो वो है सितंबर में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट की अयान मुखर्जी फिल्म ब्रह्मास्त्र का। वहीं दर्शक अगले साल रॉकी और रानी का इंतज़ार करेंगे।
फिलहाल, आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए रणवीर सिंह के साथ एक गाना शूट कर रही हैं। शूट से ब्रेक के बीच, आलिया भट्ट, फिल्म की कोरियोग्राफर फराह खान के साथ भी एक वीडियो कॉल पर बात करती दिखाई दीं। फराह, इस समय न्यूयॉर्क सिटी में हैं और वहां से उन्होंने आलिया और रणवीर के साथ गाने की शूटिंग डायरेक्ट की। वहीं फराह के साथ उनके दोस्त थे जो आलिया को देखते ही उन्हें बधाई देने लगे। आलिया ने शरमाते हुए ये भी पूछा कि आखिर उन्हें किस बात की बधाई दी रही हैं। वहीं फराह ने तुरंत ही फोन काट दिया।


Click it and Unblock the Notifications











