हे भगवान..आलिया भट्ट स्कूल के दिनों में करती थी ऐसे काम..मिलती थी डांट!
आलिया भट्ट स्कूल के दिनों में काफी शैतान और चंचल हुआ करती थीं। उन्होंने चिल्ड्रेन के मौके पर कुछ ऐसे ही राज खोले कि आप भी हैरान रह जाएंगे।
स्कूल के दिनों में कौन शैतानी नहीं करताष सभी बच्चे करते हैं और बड़े होने के बाद उसे ही याद करके हंसते भी हैं। आलिया भट्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। चिल्ड्रेन डे पर एक कार्यक्रम में बच्चों के साथ बातचीत के दौरान कई राज खोले जो वाकई मजेदार और चौंकाने वाले थे।
[Teaser 4...शाहरुख का ज्ञान और आलिया का चौंकाने वाला अंदाज..Dear Zindagi]
दरअसल सोमवार को आलिया बच्चों की लिविंग क्वालिटी के इम्प्रूवमेंट के लिए काम करने वाली एनजीओ एक्रॉन फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए होस्ट किए गए एक इवेंट में शामिल हुई थीं।इसी दौरान उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में वो बाथरुम में जाकर सो जाया करती थीं।

मजेदार वाक्या ये हुआ कि आलिया भट्ट को सोते हुए टीचर ने पकड़ लिया और उनकी सारी पोल खुल गई। आलिया भट्ट को सजा के तौर पर 7 दिन के लिए क्लास का डेस्क साफ करने कहा गया। आलिया ने बच्चों से कहा भी कि वो स्कूल में ना सोया करें स्कूल सोने की जगह नहीं होती।
[Oops..करीना अपने बेबी में नहीं चाहतीं सैफ की ये बुरी आदतें...]
आलिया भटट् की डियर जिंदगी इस महीने 25 नवंबर को रिलीज होगी और वरुण धवन के साथ बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी अगले साल रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को इंतजार हैं क्योंकि डियर जिंदगी में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते आलिया पहली बार नजर आएंगी तो वरुण के साथ उनकी जोड़ी लोग पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications