Uff: आलिया भट्ट के साथ ये क्या हो गया, फिर होना पड़ा शर्मिंदा, शर्म से हो गईं लाल!!!
कहते हैं छिपाना भी नहीं आता, जताना भी नहीं आता। आलिया भट्ट भी आजकल इसी Zone में चल रही हैं। खासतौर से मीडिया के सामने। अब इस बार हुआ यूं कि गली बॉय के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान उनसे किसी ने वैलेंटाइन डे के बारे में पूछा। बस आलिया को लगा कि वो हैशटैग #KhelGai।
आलिया ने जवाब दिया कि वैलेंटाइन डे मैं, ब्रह्मास्त्र के सेट पर मनाऊंगी। ये सुनकर मीडिया खुश हो गई। लेकिन आलिया ने तुरंत बात पूरी करते हुए आगे कहा...अयान के साथ। फिर थोड़ा रूकी, शरमाईं, लाल हुईं और आगे कहा और अमिताभ बच्चन के साथ। लेकिन मीडिया भी आलिया को यूं ही कहां छोड़ देता।

किसी ने उनसे चुटकी लेते हुए कहा कि ये अयान पर कब शिफ्ट हुआ मामला। और आलिया तपाक से बोल पड़ीं - क्या शिफ्ट हुआ? रणबीर से अयान? सबने उन्हें वहीं धरा और पूछा कि रणबीर का नाम तो किसी ने लिया ही नहीं। बस फिर क्या था आलिया और उनकी क्यूट अदाओं पर सब हंस दिए।
खाजा खाना भी है और रखना भी है। लेकिन आलिया, प्यार किया तो डरना क्या, यूं छिप छिप आंहे भरना क्या!


Click it and Unblock the Notifications