Alia Bhatt ने पहली एनिवर्सरी पर शेयर की Happy Day फोटोज, बीवी संग रोमांटिक हुए Ranbir Kapoor

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor first Anniversary: बॉलीवुड के सबसे गुड लुकिंग कपल में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हो लेकिन आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं।
अपनी शादी की पहली सालगिरह पर आलिया भट्ट ने कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है 'हैप्पी डे'। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ये तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
आलिया भट्ट ने पहली तस्वीर हल्दी की रस्म की शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों बेहद क्यूट कपल लग रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान मसाई मारा की है। इसी फिल्म के सेट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी और मसाई मारा में ही रणबीर ने आलिया को प्रपोज भी किया था।
वहीं, तीसरी तस्वीर में आलिया भट्ट रणबीर कपूर की बाहों में नजर आ रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में भी उनकी केमिस्ट्री साफ दिख रही है। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने घर 'वास्तु' में ही 14 अप्रैल 2022 को अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी शादी के बंधन में बंधे थे।
पिछले ही साल 6 नवंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम पराहा रखा है। नीतू कपूर ने भी अपने बेटे और बहू को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है- 'हैप्पी एनिवर्सरी में खूबसूरत लोग, मेरे दिल की धड़कन। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।'


Click it and Unblock the Notifications