Alia Bhatt ने साल 2022 से शेयर की अपनी अनदेखी तस्वीरें, रणबीर कपूर के साथ शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक

alia-bhatt-shares-glimpse-of-unseen-moments-of-her-life-from-year-2022-from-wedding-to-pregnancy

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी रील शेयर की है, जहां उन्होंने इस साल से अपनी जिंदगी के सभी खूबसूरत पलों को समेटने की कोशिश की है। एक्ट्रेस ने 2022 की अपनी कई तस्वीरों का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया है। ये तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर कभी पोस्ट नहीं किया था।

इसमें रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी से पहले अपनी दुल्हन की ड्रेस में कोशिश करती आलिया की एक अनदेखी तस्वीर देखी जा सकती है। उनके हल्दी फंक्शन की झलक शामिल है। दीवाली पर माँ सोनी राजदान के साथ पोज़ देते हुए अपने बेबी बंप को दिखाने की एक तस्वीर भी है.. और उस डिश की एक झलक भी है जो प्रेग्नेंट आलिया अपनी दूसरी तिमाही के हर एक दिन खाती थी।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, आलिया ने लिखा, "तस्वीरें जो कभी इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की।" कोई शक नहीं कि आलिया के फैंस ये देखकर बेहद खुश होंगे।

इस वीडियो में बहन शाहीन भट्ट के साथ उनके लंदन वेकेशन की भी कुछ झलकियां हैं.. इसके अलावा उनके हॉलीवुड डेब्यू, हार्ट ऑफ स्टोन के सेट की एक तस्वीर भी शामिल है।

एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "We love these pics." एक अन्य ने लिखा, "ये तस्वीरें और वीडियो बहुत शानदार हैं।" वहीं, एक फैन ने लिखा, "यह पहली बार है जब मैंने किसी रील को इतना रोक रोक कर देखा है।" साथ ही कई फैंस ने दिल वाला इमोजी डाला है।

फिल्मों से लेकर व्यक्तिगत तौर पर.. कोई शक नहीं कि साल 2022 आलिया भट्ट के लिए बेहद शानदार रहा है। इस साल आलिया और रणबीर कपूर ने शादी की, वहीं दोनों ने अपनी बेटी राहा का भी स्वागत किया है। फिल्मों के मामले में आलिया भट्ट ने आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र जैसी हिट और चर्चित फिल्में दी हैं। जो उन्हें फिलहाल बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X