आलिया भट्ट ने शेयर की अपने 'Baby' की तस्वीर, बेहद खुश दिखे रणबीर कपूर, देखिए इंस्टाग्राम पोस्ट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय अपने बेबी का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन जब तक वो बेबी नहीं आ जाता, तब तक आलिया भट्ट, अपने बेबी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैन्स को खुश कर रही हैं। रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया और ये जन्मदिन खास इसलिए था क्योंकि रणबीर कपूर 40 साल के हो गए।
इस मौके पर आलिया भट्ट ने एक पार्टी रखी और इस पार्टी से उन्होंने रणबीर कपूर की पहली तस्वीर शेयर की। रणबीर कपूर, तस्वीर में अपनी आने वाली फिल्म के लुक में भले ही दिखाई दे रहे हैं लेकिन वो काफी खुश दिख रहे हैं।

पार्टी में बैनर भी लगा है जिस पर लिखा है - Cheers to Forty Years. आलिया भट्ट ने ये तस्वीर शेयर करते हुए इस पर कैप्शन लिखा - Happy 40 Baby. आलिया की इस तस्वीर पर नीतू कपूर ने खूब प्यार बरसाया। गौरतलब है कि नीतू कपूर ने भी रणबीर कपूर को इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए उन्हें अपना शक्ति अस्त्र बताया था।
दिलचस्प है कि रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन का जन्मदिन भी रणबीर के ही साथ होता है। वहीं रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र को स्टार मौनी रॉय का जन्मदिन भी 28 सितंबर को ही होता है। अगर काम की बात करें तो रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र के बाद अब श्रद्धा कपूर के साथ अपनी लव रंजन फिल्म को पूरा करने में जुट जाएंगे।
इस फिल्म को पूरा करने के बाद रणबीर चाह कर भी पिता बनने की खुशी में ब्रेक नहीं ले पाएंगे क्योंकि उन्हें संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल पूरी करनी होगी। दोनों ही फिल्में 2023 में रिलीज़ हो रही हैं। एनिमल में रणबीर कपूर के अपोज़िट रश्मिका मंदाना नज़र आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











