Alia Bhatt: पति रणबीर और बेटी राहा की आलिया ने शेयर की क्यूट फोटो, फैमली बॉन्डिंग देख फैंस हुए खुश

Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, कुछ ना कुछ फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आलिया ने पति रणबीर कपूर और राहा कपूर की प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसको देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

सोमवार की शाम आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमे रणबीर कपूर और राहा कपूर नजर आ रहे है। फोटो में राहा पापा के साथ वास्तु हाउस की बालकनी में बैठे हुए नजर आ रही है।
तस्वीर में राहा को अपने प्रैम में बैठे हुए देखा जा सकता है, जबकि रणबीर उनके बगल में एक कुर्सी पर बैठे हैं। हालांकि, फोटो में राहा का चेहरा नहीं दिख रहा है।

इस तस्वीर के कैप्शन में आलिया ने लिखा, लगता है कि 6 नवंबर के बाद से सबसे अच्छी फोटोग्राफर बन गई हूं। बीते साल 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था।

रविवार को आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर और राहा की तस्वीर को शेयर किया। इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा, सबसे अच्छी चीज जो मैंने आज देखी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, काश फोटोग्राफर हमें उसके प्रैम के बजाय उसके छोटे म्यूज की कुछ झलक देता। इस तरह से कई सारे यूजर्स ने फोटो पर जमकर प्यार लुटाया है।

बीते दिनों रणबीर ने अपनी बेटी राहा को लेकर एक इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि वह फिल्म एनिमल के बाद कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेने जा रहे हैं क्योंकि उनको बेटी राहा के साथ वक्त बिताना हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स पाइप लाइन में हैं, और आलिया फिल्म जी ले जरा की में वह प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर भी लगातार अपने काम में व्यस्त हैं।

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X