वेकेशन के दौरान अपने गाने पर थिरके रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर किया VIDEO
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों वेकेशन पर हैं। आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले भी अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दोनों फिलहाल काम से ब्रेक लेकर कुछ दिनों के लिए इटली पहुंचे हुए हैं। इस बीच, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रणबीर कपूर डांस करते दिख रहे हैं।
खास बात यह है कि वीडियो में रणबीर कपूर अपनी ही अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'देवा देवा' पर झूम रहे हैं। रणबीर कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। रणबीर कपूर ब्लू रंग की शर्ट पहने बिल्कुल कैजुअल लुक में एक दीवार पर बैठे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि रणबीर किसी खूबसूरत वादी में बैठकर आराम कर रहे हैं।

आलिया ने रणबीर को कहा-
इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी ज़िंदगी की रोशनी'। रणबीर कपूर के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ज्यादातर शांत रहने वाले रणबीर कपूर, इस वीडियो में अलग ही मूड में नजर आते हैं।
वर्क फ्रंट
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' होगी। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में नजर आ रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं।
रणबीर-आलिया के पास हैं कई फिल्में
आलिया भट्ट ने 'रॉकी और रानी प्रेम की कहानी' की शूटिंग भी कर ली है। उनकी नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डार्लिंग्स' को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की समीक्षकों और दर्शकों ने भी तारीफ की है। रणबीर कपूर की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा वो 'एनिमल' और लव रंजन की एक फिल्म भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications