नीतू कपूर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट का भावुक नोट किसी का भी दिल जीत लेगा
आलिया भट्ट ने नीतू कपूर के जन्मदिन के मौके पर बेहद प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीतू कपूर की एक तस्वीर शेयर की और लिखा - हैप्पी बर्थडे नीतू जी। आप ने मुझे हमेशा प्रेरणा दी है और आप मुझे हर दिन प्रेरणा देती हैं। आपको ढेर सारा प्यार।
नीतू कपूर का जन्म, 8 जुलाई 1958 में हुआ था। आज वो अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं और उनकी बेटी रिद्धिमा भी इस मौके पर उनके साथ ही रहीं।

नीतू कपूर को बॉलीवुड के लोगों ने भी विश किया जिसमें ऋषि कपूर की दोनों भतीजी करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी शामिल रहीं। करीना और करिश्मा ने नीतू कपूर की खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन के दो महीनों बाद हाल ही में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ पहली बार घर से बाहर निकलती हुई दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications
