आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनंत-राधिका के फंक्शन से कुछ अनसीन तस्वीरें, मां बेटी का प्यार देख फैन्स बोले- Awww...

Alia Bhatt shared some unseen pictures from Anant-Radhika's function: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले तीन दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में को अटेंड करने के लिए जामनगर गई हुई थीं। तीन दिनों के फंक्शन में आलिया-रणबीर और राहा ने खूब एंजॉय किया। तीनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर तीनों दिनों के मिक्स फोटो शेयर किए हैं जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गए हैं आप भी देखें आलिया की ये अनसीन तस्वीरें।
बेटी राहा के साथ दिखी ट्यूनिंग
पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं राहा भी खिलखिलाती दिख रही हैं। दोनों की इस प्यारी तस्वीर ने फैन्स का दिल जीत लिया है। जहां आलिया ने फ्लोरल आउटफिट पहना है वहीं राहा ने भी मम्मी की मैचिंग की है। वे भी अपनी स्टाइलिश मॉम के साथ ट्यूनिंग सेट करती नजर आ रही हैं। बता दें कि आलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पहली बार राहा के साथ तस्वीर शेयर की है।
ननद और पति के साथ दिखी ट्यूनिंग
दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया रणबीर के साथ पोज देती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में आलिया सोलो पोज दे रही हैं चौथी तस्वीर में आलिया अपनी ननद करीना कपूर के साथ बैठकर मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। पांचवीं तस्वीर कॉकटेल पार्टी की है जहां आलिया इवनिंग गाउन पहने नजर आ रही हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में आलिया भट्ट करीना के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
फैन्स के यूं आए कमेंट
बता दें कि इन तस्वीरों पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं जहां एक ने कहा ऑ...राहा और मॉम कितनी क्यूट दिख रही हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा-राहा को काला टीका लगा दो नजर ना लगे। वहीं डायरेक्टर करण जौहर ने कमेंट करते हुए पुडिंग लिखा है। शिवानी अख्तर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या ये सबसे ज्यादा क्यूट है। वहीं एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान ने कमेंट करते हुए बेस्ट लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications