आलिया भट्ट ने शेयर कर डाली प्राइवेट बाथरूम तस्वीरें, फैंस का ऐसा रहा रिएक्शन
आलिया भट्ट ने बाथरूम सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पहली बार आलिया भट्ट ने ऐसी प्राइवेट तस्वीरें फैंस के साथ पब्लिक की हैं। इन तस्वीरों में अलग अलग स्टाइल में आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस एकदम फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है। आलिया भट्ट की इन फोटोज पर फैंस का भी जबरदस्त रिएक्शन सामने आया।
तस्वीरों की बात करें तो आलिया भट्ट ने एक फोटो में येलो मिनी ड्रेस कैरी की है तो दूसरी तस्वीर में फ्लोरल व्हाइट रैप ड्रेस कैरी की हुई है। तीसरी फोटो में ऑफ व्हाइट ड्रेस से वह काफी खूबसूरत दिख रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया लिखती है, , "Spot the difference (sic)"

आलिया भट्ट ने हाल में ही वर्कआउट फोटो भी शेयर की थी। जिसमें वह फैंस को वर्कआउट करती दिख रही थीं। वहीं हाल में ही आलिया भट्ट ने कियारा आडवाणी की टॉपलेस तस्वीरों पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कियारा की फोटो को काफी पसंद किया।
आलिया भट्ट की इन क्यूट तस्वीरों को देख फैंस ने रिएक्ट भी किया। किसी ने दिल वाला इमोजी शेयर किया तो किसी ने फायर का इमोजी शेयर किया। फैंस को आलिया का ये प्यारा अंदाज काफी पसंद आया।

आलिया का ग्लैमरस लुक
आलिया भट्ट इन तस्वीरों में एकदम सिंपल और ग्लैरमस अंदाज में दिख रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी वह अपने इस कूल लुक से छा गई हैं।

सोशल मीडिया पर कितनी पॉपुलर हैं
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट काफी पॉपुलर हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 53 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह सोशल मीडिया पर इन दिनों कोरोना से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर रही थी ताकि लाखों लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके।

जल्द शुरू करेंगी शूटिंग
कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन के चलते तमाम फिल्मों की शूटिंग ठप्प पड़ी थी। लेकिन अब अनलॉक्ड होते ही आलिया भट्ट भी सेट पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वह गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग शुरू करेंगी।

बचपन की फोटो शेयर की थी
आलिया भट्ट ने हाल में ही फैंस के साथ बचपन की फोटो भी शेयर की थी।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी से लेकर ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications