..................... आलिया भट्ट ने बचपन की क्यूट तस्वीर साझा करते हुए हेटर्स को दिया है ये मैसेज? Alia bhatt shared her Childhood cute Picture - Hindi Filmibeat

क्या आलिया भट्ट ने बचपन की क्यूट तस्वीर साझा करते हुए हेटर्स को दिया है ये मैसेज?

अभिनेत्री आलिया भट्ट इस समय लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उनको सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ट्रोल भी किया जा रहा है। उनको लेकर ये आरोप लग रहे हैं कि वो नेपोटिज्म के कारण आगे आई हैं। आलिया भट्ट इस ट्रोलिंग से काफी परेशान हो चुकी हैं और हाल ही में उन्होने अपना कमेंट सेक्शन ही बंद कर लिया था। लेकिन इस समय उन्होने अपनी प्यारी से तस्वीर साझा करते हुए एक कैप्शन लिखा है जोकि वायरल हो रहा है।

बता दें कि ये आलिया भट्ट के बचपन की तस्वीर है जिसमें वो काफी ज्यादा क्यूट लग रहीं हैं। आलिया ने इसको साझा करते हुए लिखा है.. थोड़ा प्यार भी बांटिए। आलिया भट्ट के फैंस इस बात को लेकर कमेंट कर रहे हैं कि ये आलिया का उनके हेटर्स के लिए मैसेज है।

alia bhatt, आलिया भट्ट

इसके पहले भी लगातार किसी ना किसी तरह से आलिया ने अच्छे अच्छे पोस्ट किए हैं और एक साइलेंट मैसेज देने की कोशिश की है। आलिया भट्ट की ये बचपन की तस्वीर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है और इसको सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी लाइक किया है।

ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें उनकी क्यूटनेस सारी हदें पार कर रहा है। आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा सड़क 2 को लेकर चर्चा में हैं।

सड़क 2 काफी जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X