पहले से कितनी बदल गई हैं आलिया भट्ट, शेयर की Then and Now वाली क्यूट PICS
ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बचपन की तस्वीर की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। then and now लुक में फैंस देख सकते हैं कि आलिया भट्ट में कितना बदलाव आया है। आलिया भट्ट ने लेटेस्ट फोटो बीच किनारे से शेयर की और एक बीच किनारे वाली बचपन की फोटो शेयर की।
आलिया भट्ट लेटेस्ट तस्वीर में येलो कूल ड्रेस में दिख रही हैं तो बचपन वाली तस्वीर में भी स्विमसूट पहने दिख रही हैं। दोनों ही तस्वीर में वह बहुत ही क्यूट लग रही हैं। इसके साथ ही आलिया भट्ट के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा।

काफी दिनों बाद आलिया भट्ट ने तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा, क्योंकि कोई फर्क नहीं पड़ता आप क्या हैं। आलिया का ये कैप्शन एकदम अलग है।
आलिया भट्ट की तस्वीर पर बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा से लेकर जैकलीन फर्नांडिस से लेकर तमाम सेलिब्रेटिज ने रिएक्ट किया। इसके अलावा ढेर सारे फैंस ने भी आलिया की जमकर तारीफ की।

आलिया भट्ट ने बदली प्रोफाइल फोटो
लेटेस्ट फोटो के अलावा आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो भी बदल ली। वह इंस्टाग्राम डीपी में बच्चों के साथ खिलखिलाती दिख रही हैं।

आलिया भट्ट ने जीती कोरोना से जंग
कुछ दिन पहले आलिया भट्ट भी कोरोना की चपेत में आ गई थीं। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन किया और कोरोना को मात दे दिया। उनसे पहले रणबीर कपूर भी कोरोना का शिकार हो गए थे।

गंगूबाई काठियावाड़ी से लूटी वाहवाही
गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट जल्द ही नजर आएंगी। इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की तैयारी है लेकिन कोरोना जैसे हलातों में बदलाव भी मुमकिन है। लेकिन गंगूबाई काठियावाड़ी के टीजर को देख सभी बॉलीवुड स्टार्स ने आलिया की जमकर तारीफ की थी।

ब्रह्मास्त्र भी है लिस्ट में
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ब्रह्मास्त्र भी है जिसमें पहली बार वह रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।

RRR
एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म आरआरआर में आलिया भट्ट का भी अहम रोल हैं। जूनियर एनटीआर, रामचरण के अलावा आलिया और अजय देवगन भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications