आलिया भट्ट ने सेलिब्रेट किया रणबीर कपूर का बर्थडे-PIC, लकी नंबर का खोला राज- धड़ल्ले से वायरल पोस्ट

28 सितंबर को रणबीर कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर पोस्ट की है। आलिया ने रणबीर को बर्थडे विशज देते हुए एक खास नंबर का इस्तेमाल किया। जिसे देखते हुए आप सबसे पहले ये सोचेंगे कि इसका मतलब क्या है। दरअसल आलिया भट्ट ने लिखा हैप्पी बर्थडे 8। जी हां, आलिया ने नंबर 8 का इस्तेमाल किया। नंबर 8 पूरे ही कपूर फैमिली के लिए एक खास अंक है।

नंबर 8 के पीछे की कहानी ये है कि पूरी फैमिली अंक 8 को लकी मानती है। कपूर फैमिली उन लोगों में हैं जो लकी चार्म में विश्वास मानती हैं। खुद रणबीर कपूर ने इस बात को माना है कि वो लकी चार्म में विश्वास रखते हैं। उन्होंने बताया था कि 8 नंबर वाला ट्रेंड मेरे घर में कैसे शुरू हुआ लेकिन ये काफी पुराना है। मेरी मां की बर्थडे भी 8 जुलाई को आता है और मैं इसकी डिजाइन की वजह से इससे प्यार करने लगा।

बताया जाता है कि रणबीर की कार का नंबर भी 8 है। सभी नंबर का जोड़ 8 बैठता है। वहीं नीतू कपूर से लेकर ऋषि कपूर इस नंबर को शुभ मानती हैं।अब इस फैमिली का हिस्सा बनने वाली आलिया भट्ट भी लगता इस नंबर में विश्वास करने लगी हैं। आलिया के कैप्शन से तो लगता है वह रणबीर को 8 नंबर से ही पुकारती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X