रणबीर कपूर संग वॉक करती दिखीं क्यूट राहा, पापा-बेटी की बॉन्डिंग देख लोग बोले- 'किसी की नज़र ना लगे...'

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Raha Kapoor

Alia Bhatt Share Raha And Ranbir Kapoor Photo: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी आज के समय में काफी पॉप्युलर हो चुकी है। जब से दोनों की बेटी राहा का जन्म हुआ है तभी से वह और भी ज्यादा चर्चा में आ चुके हैं। लेकिन अब छोटी सी राहा काफी बड़ी हो चुकी है और अपने पैरों पर भी चलने लगी है। जिसकी तस्वीर खुद आलिया भट्ट ने शेर की है और राहा अपने पापा के साथ घूमती नजर आई।

दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा की एक तस्वीर को शेयर किया। इस तस्वीर में पापा और बेटी की बेहद ही क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिली। इस दौरान रणबीर को ग्रीन लॉन्ग स्लीव्स टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में देखा गया।

तो वहीं आपको बता दें कि छोटी सी राहा येलो कलर की फ्रॉक पहने हुए काफी प्यारी लग रही थी। दोनों पापा और बेटी ने मैचिंग व्हाइट शूज पहने हुए थे। इस तस्वीर को पीछे की तरफ से क्लिक किया गया है। आलिया भट्ट ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि 'कैप्शन की कोई जरूरत नहीं...।'

आलिया भट्ट की शेर की हुई यह तस्वीर अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यूजर्स भी खूब इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'पापा रणबीर के साथ छोटी आलिया।' बता दें कि आलिया और रणबीर की 14 अप्रैल 2022 में शादी हुई थी और दोनों 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया। एक्ट्रेस को अब जल्दी ही 'जिगरा' फिल्म में भी देखा जाने वाला है और इसे 11 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X