रणबीर कपूर के लिए आलिया भट्ट ने दिखाया प्यार,फोटो शेयर कर बोलीं- बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी
बॅालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी कोई ना कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। इस बार आलिया भट्ट ने शुक्रवार को अपनी अफ्रीका यात्रा की नई तस्वीरों को शेयर किया है। आलिया की यह सभी तस्वीरों को कैमरे में रणबीर कपूर ने कैद किया है। खुद इसकी जानकारी आलिया भट्ट ने दी है और साथ ही पहली दफा रणबीर कपूर के लिए बॅायफ्रेंज शब्द का इस्तेमाल भी किया है। आलिया भट्ट ने अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर कर लिखा है कि अपने बॉयफ्रेंड के फोटोग्राफी कौशल को आजमाते हुए।
आलिया भट्ट की इस बिना मेकअप की खूबसूरती पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी प्यार बरसाया है और हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। आलिया भट्ट की इस फोटो को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने पसंद किया है। इतना ही नहीं इस फोटो में आलिया भट्ट के डिंपल पर भी कमेंट किए जा रहे हैं। आलिया भट्ट ने नए साल पर भी अपनी और रणबीर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी।

जहां पर दोनों जंगल सफारी का मजा उठाते हुए नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी की शुरुआत ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम करने के दौरान से शुरू हुई।निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म के लिए हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि वह आलिया और रणबीर के साथ काम करने से नाखुश थे।
उनकी फिल्म रिलीज होने से पहले उनके रिश्ते सार्वजनिक हो गए। हालांकि अयान ने यह मजाक में बोला था। चर्चा थी कि आलिया और रणबीर पिछले साल ही शादी करने वाले थे। कोरोना के कारण दोनों ने यह फैसला टाल दिया। मुमकिन है कि इस साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध जाएं।


Click it and Unblock the Notifications