आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स को नेटफ्लिक्स ने सबसे बड़ी डील में करोड़ों में खरीदा, शाहरूख खान भी प्रोड्यूसर

आलिया भट्ट 2022 में प्रोड्यूसर के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उनका प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाईन प्रोडक्शन, शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर डार्लिंग्स नाम की फिल्म बना रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विजय वर्मा, शेफाली शाह और रोशन मैथ्यू दिखाई देंगे।

अब खबर है कि प्रोड्यूसर के तौर पर आलिया ने अपनी पहली फिल्म के साथ ही सबसे बड़ी डील कर ली है। आलिया भट्ट की डार्लिंग्स को नेटफ्लिक्स ने 80 करोड़ में खरीदा है। किसी भी फीमेल स्टार की फिल्म के लिए ये अब तक की सबसे बड़ी डील है। फिल्म सीधा नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज़ होगी।

alia-bhatt-shahrukh-khan-strike-gold-at-netflix-sold-their-film-darlings-in-a-huge-amount

डार्लिंग्स को डायरेक्ट कर रही हैं जसमीत रीन और ये फिल्म एक डार्क कॉमेडी है। फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इसके गीत लिखा है गुलज़ार ने और म्यूज़िक दिया है विशाल भारद्वाज ने। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

सपना हो गया पूरा

सपना हो गया पूरा

दिलचस्प है कि इस साल आलिया भट्ट के करियर का सबसे बड़ा सपना पूरा हो रहा है। वो अपने दो ड्रीम डायरेक्टर - संजय लीला भंसाली और एस एस राजामौली की फिल्मों में दिखाई देंगी। जहां भंसाली अपनी फिल्म गंगूबाई काठियवाड़ी के साथ आलिया को बिल्कुल डार्क किरदार में पेश करेंगे वहीं राजामौली की RRR में आलिया भट्ट एक खूबसूरत कैमियो में दिखाई देंगी। वहीं इस साल आलिया अपने करियर की तीन सबसे बड़ी फिल्में देंगी। गंगूबाई और RRR के अलावा वो रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

इन तीन फिल्मों की रिलीज़ के साथ ही आलिया भट्ट अगले साल की भी तैयारी कर रही हैं। एक तरफ जहां वो रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रही हैं। वहीं माना जा रहा है कि इस फिल्म के पूरा होते ही आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के साथ भंसाली की अगली फिल्म बैजू बावरा पर काम शुरू कर देंगी।

विजय वर्मा की शानदार पारी

विजय वर्मा की शानदार पारी

डार्लिंग्स के दूसरे सितारे हैं विजय वर्मा, जिन्हें खास आलिया भट्ट के कहने पर फिल्म में लिया गया है। विजय वर्मा, आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय का अहम हिस्सा थे और यहीं से उनकी किस्मत के सितारे बदल गए। इसके बाद विजय वर्मा कई फिल्मों में मज़बूत सपोर्टिंग किरदार निभाते दिखाई दिए हैं।

बन चुके हैं डिजिटल स्टार

बन चुके हैं डिजिटल स्टार

विजय वर्मा इस समय देश के बेस्ट डिजिटल स्टार्स में से एक हैं। जहां वेब सीरीज़ अ सूटेबल बॉय, मिर्ज़ापुर और ओके कंप्यूटर में उनके काम को ढेर सारी सराहना मिली है वहीं दूसरी तरफ ओटीटी पर उनकी कई फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं जिनमें घोस्ट स्टोरीज़, यारा और बम्फाड़ प्रमुख हैं।

शेफाली शाह फैन्स की फेवरिट

शेफाली शाह फैन्स की फेवरिट

शेफाली शाह फैन्स की फेवरिट हैं। तब से जब से वो वक्त में अक्षय कुमार की मां के किरदार में दिखाई दीं। इसके बाद वो दिल धड़कने दो में रणवीर सिंह की मां के किरदार में अपनी छाप छोड़ चुकी है। अब डार्लिंग्स में शेफाली शाह, आलिया भट्ट की मां के किरदार में अपनी अलग जगह बनाने को तैयार हैं।

ओटीटी स्टार शेफाली

ओटीटी स्टार शेफाली

शेफाली शाह ओटीटी स्टार हैं। उन्होंने जहां दिल्ली क्राईम के साथ एमी अवार्ड्स तक अपने शो की पहचान बनाई है वहीं हाल ही में आई उनकी सीरीज़ ह्यूमन्स की काफी तारीफ की जा रही है। उनकी पिछली नेटफ्लिक्स फिल्म अजीब दास्तान्स में उनकी और मानव कौल की प्रेम कहानी को भी फैन्स ने काफी ज़्यादा पसंद किया था और पूरे नंबरों से पास किया था।

रोशन मैथ्यू की दूसरी फिल्म

रोशन मैथ्यू की दूसरी फिल्म

डार्लिंग्स मलयालम स्टार रोशन मैथ्यू की दूसरी फिल्म होगी। उन्होंने अनुराग कश्यर की चोक्ड के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन उस फिल्म ने उन्हें वो पहचान नहीं दिलाई जिसके वो हकदार थे।

मां बेटी की कहानी डार्लिंग्स

मां बेटी की कहानी डार्लिंग्स

डार्लिंग्स एक डार्क कॉमेडी है जो कि एक मां और बेटी पर आधारित है। फिल्म में शेफाली शाह, आलिया भट्ट की मां के किरदार में दिखाई देंगी। वहीं विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू फिल्म में मज़बूत सपोर्टिंग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। डार्लिंग्स, 2022 के मई - जून में रिलीज़ के लिए तैयार होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X