..................... Alia Bhatt and Shahid Kapoor's selfie moment on the sets of Shandar - Hindi Filmibeat

शानदार! चॉकलेटी शाहिद संग सेक्सी आलिया की सेल्फी

कुछ दिन पहले ही खबर मिली थी कि आलिया भट्ट ने डॉयरेक्टर विकास बहल के पीछे पड़कर किसिंग सीन रखवाया क्योंकि आलिया को शाहिद पर क्रश है, इश्क विश्क के टाइम से। फिर खबर आई कि शानदार के सेट पर सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है क्योंकि शाहिद को केवल एक इंसान से प्यार है...हैदर। वो हर वक्त हैदर की बात करते रहते हैं और इससे आलिया भट्ट और विकास बहुत परेशान हैं। लेकिन अब लगता है कि शाहिद और आलिया की केमिस्ट्री काफी तगड़ी जम रही है।

दरअसल फिल्म के सितारे रोज़ अपनी तस्वीरें ट्वीट कर रहे हैं और शाहिद ने भी ट्वीट की अपनी और आलिया की तस्वीर। वो भी सेल्फी। दोनों ही फोटो में शानदार लग रहे थे। सेट पर भी दोनों की बॉन्डिंग काफी शानदार हैं। तस्वीरों में संजय कपूर भी सेट पर खूब मस्ती करते दिख रहे हैं।

वैसे सेल्फी लेने में करीना कपूर भी पीछे नहीं है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बजरंगी भाईजान के सेट पर जमकर सेल्फी खींची थी। और आलिया भट्ट करीना की फेवरिट हैं, करीना के बाद! शाहिद कपूर करीना के एक्स बॉयफ्रेंड हैं। और शाहिद कपूर आलिया के टीनएज क्रश हैं। उफ्फ...हम तो कन्फ्यूज़ हो गए हैं।

खैर कनेक्शन जो भी हो पर आलिया और शाहिद की शानदार बॉन्डिंग का जवाब नहीं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X