'शानदार' के बाद कहीं सीरियल किसर न बन जाएं आलिया भट्ट

राजा हिन्दुस्तानी फिल्म के बाद लंबा किसिंग सीन फिल्मों का अहम हिस्सा बन चुका है। कुछ ऐसा ही हाॅट आलिया भट्ट की फिल्म में भी होने जा रहा है। अपनी हर फिल्म में आलिया किसिंग सीन करती नजर आईं है। जल्द ही उनकी आगामी फिल्म 'शानदार' में भी आलिया भट्ट अपने को-स्टार शाहिद कपूर के साथ एक लंबा किसिंग सीन देने वाली हैं। शानदार के किसिंग सीन के बाद कही बाॅलीवुड की आलिया सीरियल किसर न कहलाई जाने लगे। अभी तक बाॅलीवुड के सीरियल किसर का टाइटल इमरान हाशमी के पास है।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट को शाहिद कपूर वैसे भी पसंद हैं। इसी के चलते आलिया भट्ट इस किसिंग सीन के लिए तैयार हैं। हालांकि फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने इस 'किस' पर चुप्पी साधी हुई है, फिल्म टीम के एक सदस्य ने इस बात का खुलासा किया है कि स्क्रिप्ट में एक अहम 'किस' का जिक्र है। बताया जा रहा है कि विकास शाहिद और आलिया के बीच उम्र के अंतर को देखते हुए इस 'किस' के बारे में कोई खुलासा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि आलिया और शाहिद के बीच इसको लेकर कोई मनमुटाव हो।

आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया था कि शाहिद की फिल्म ‘इश्क विश्क' देखने के बाद वे उनपर फिदा हो गई थीं। आलिया और शाहिद को यह 'किस' सीन देने में कोई आपत्ति नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X