Alia Bhatt ने Sonam Kapoor के बेटे वायु को भेजा खास तोहफा, वायरल हुआ पोस्ट

आलिया भट्ट किसी ना किसी तरह के खबरों का हिस्सा रहती हैं और इस वक्त वो कई जिम्मेदारियां निभा रही हैँ। जी हां, वो एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक अच्छी मां भी हैं और अब वो एंटरप्रेन्योर भी हैं। जी हां, आलिया भट्ट ने 2021 में बच्चों के लिए कपड़ों के ब्रांड की अपनी लाइन लॉन्च की। अक्सर वो इससे लोगों को गिफ्ट देती रहती हैं और इस लिस्ट में अब सोनम कपूर का बेटा वायु शामिल हुआ है।
जी हां, आलिया भट्ट ने कुछ गिफ्ट वायु के लिए भेजा था उसको खुद सोनम ने साझा किया है। इस गिफ्ट की बात करें तो इसमें एक घर के आकार में एक पर्सनल कार्ड शामिल था, जिस पर 'वायु' लिखा हुआ था। कार्ड के साथ एक नीला बॉक्स था, जिसमें "मामाज़ बॉय," और "जस्ट लायन अराउंड" जैसे बेहतरीन कैप्शन लिखा हुए थे।
इस तस्वीर को सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आलिया भट्ट को शुक्रिया कहा है। उन्होने लिखा, "सो क्यूट थैंक यू आलिया भट्ट।" इसके बाद लोग आलिया भट्ट की तारीफ कर रहे हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब आलिया ने ऐसा किया है। इसके पहले उन्होने आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर के बच्चों को भी गिफ्ट के बैग भेजे थे। गौरतलब है कि एनटीआर ने आरआरआर में आलिया भट्ट के साथ काम किया हुआ है।
वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट अपने कुछ दमदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। इस साल वो रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर नजर आने वाली हैँ। आलिया की प्रेगनेंसी की वजह से ये फिल्म पहले ही काफी टल चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications