Alia Bhatt को देखकर स्कूल छात्रों ने किया पीछा, दिल जीत लेगा एक्ट्रेस का रिएक्शन!

आलिया भट्ट की फैन फॉलोविंग शानदार है और उनके हर जनरेशन के लोग जानते हैं। लेकिन बच्चों की बात करें तो उनके अंदर भी आलिया भट्ट का क्रेज काफी है। कई बार देखा जाता है कि लोग उनकी एक झलक के लिए कुछ भी करते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट को एक अलग अवतार में देखा गया था और इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल आलिया भट्ट अपनी फिल्म के सेट पर जा रही थीं।
जैसे ही वह अपनी टीम के साथ बाहर निकलीं, उनका पीछा पास के एक स्कूल के बच्चों ने करना शुरु कर दिया। बच्चों ने इस दौरान आलिया भट्ट को देखकर शोर मचाना शुरु कर दिया और आलिया का नाम चिल्लाने लगे। जवाब में आलिया ने उनकी तरफ देखकर मुस्कुराया और हाथ हिलाया।
आलिया के लुक्स की बात करें तो इस दौरान उन्होने एक सफेद टॉप में जैकेट और नीली जींस पहनी थी और बिना बटन वाली गुलाबी शर्ट के साथ इसे कम्फर्टेबल रखा। जैसे ही उसने अपनी टीम के साथ एक संकरी गली से निकली फैंस उनका पीछा करने लगे।
आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं और इस वक्त वो फिर से काम करना शुरु कर चुकी हैं। उन्होने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम राहा कपूर रखा गया है। रणबीर कपूर भी इसके बाद से काफी खुश हैं।
वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट इस वक्त अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर खबरों का हिस्सा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया नजर आएंगी। इसके पहले दोनों की जोड़ी गली बॉय में दिखी थी और लोगों को काफी पसंद आई थी। अब देखना ये है कि इन दोनों की इस फिल्म के लिए फैंस का किस तरह का रिएक्शन देखने को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications