अर्जुन, वरुण के बाद अभी कइयों के साथ अफेयर बाकी है- आलिया भट्ट

Alia Bhatt says there is nothing between her and Arjun Kapoor
कहते हैं कि काजल की कोठरी से कोई बिना दाग लगाए बाहर नहीं आया। कुछ यही हाल हमारी फिल्म इंड्स्ट्री का भी है जहां कोई भी फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म के लीड एक्टरों के बीच अफेयर और प्यार की खबरें बननी शुरु हो जाती थी। और आज तो ये एक ट्रेंड सा बन गया है लीड एक्टर और एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया के सामने कुछ इस तरह से अपनी कैमिस्ट्री दिखाने की कोशिश करते हैं कि उन्हे लेकर खबरें बननी शुरु हो जाती हैं आलिया भट्ट भी इसी ट्रेंड का शिकार हो चुकी हैं और आलम ये है कि जब भी उनकी कोई फिल्म आती हैं तो फिल्म के हीरो के साथ उनके इश्क के चर्चे शुरु हो जाते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने इस बात पर नाराजगी भी जताई और कहा कि ये बिल्कुल गलत है।

हुआ कुछ यूं कि आलिया भट्ट और वरुण धवन अपनी अगली फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के प्रमोशन के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए। ईवेंट के दौरान ही वहां पर मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला भी मौजूद थे और मीडिया में से एक ने सिद्धार्थ से पूछा कि कहीं वो स्क्रीन पर रियल लाइफ में अर्जुन का जो किरदार है वो निभा रहे हैं। अब ये सुनकर पहले तो वहां मौजूद सभी हैरान हो गये कि ये सवाल क्या है। असल में प्रश्न ये था कि रियल लाइफ में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर के अफेयर के चर्चे काफी जोर शोर से हो रहे हैं। हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। तो यहां पर इशारा आलिया भट्ट और अर्जुन के अफेयर की तरफ था।

सिद्धार्थ को तो ये प्रश्न समझ नहीं आया लेकिन आलिया ने तुरंत ही कहा कि मैं जिसके भी साथ फिल्म करती हूं आप लोग उसके साथ मेरा नाम जोड़ देते हैं। ये बहुत गलत है। ऐसा नहीं करना चाहिए। आलिया ने कहा कि मेरे और अर्जुन या मेरे और वरुण के बीच कुछ नहीं है। हम सिर्फ दोस्त हैं। अच्छे दोस्त। इसके अलावा हमारे बीच कोई अफेयर वगैरह नहीं है। आगे आलिया ने कहा कि अभी तो और भी कलाकार इस लिस्ट मे आने बाकी हैं। उनके साथ भी मेरे अफेयर की खबरें आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X