..................... Alia Bhatt says she wants to work with Shahid kapoor - Hindi Filmibeat

शाहिद इंडस्ट्री के बेस्ट नहीं पर बेहतरीन डांसर- आलिया भट्ट!

आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की फिल्म शानदार को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि आलिया भट्ट इस बारे में कुछ भी कहना नहीं चहातीं लेकिन बातों ही बातों में हाल ही में आलिया भट्ट ने कहा कि वो शाहिद कपूर के साथ काम जरुर करना चाहेंगी। आलिया भट्ट ने कहा कि शानदार के बारे में वो कुछ नहीं कह सकती है। लेकिन शाहिद को लेकर आलिया ने काफी तारीफे कीं। उनकी डांसिग के बारे में बताते हुए आलिया ने कहा कि शाहिद इंड्स्ट्री के सबसे बेहतरीन डांसर नहीं हैं लेकिन वो बेहतरीन डांसरों में से एक जरुर हैं। आलिया और शाहिद की जोड़ी को देखने के लिए सभी काफी बेताब हैं। अपने समकालीन एक्टरों के साथ काम करने के अलावा आलिया रणदीप हुड्डा और शाहिद कपूर जैसे सीनियर एक्टरों के साथ भी काफी कंफरटेबल रहती हैं।

आलिया भट्ट ने वनइंडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दैरान कहा शाहिद कपूर एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर हैं और साथ ही बेस्ट डांसरों में एक हैं। उनके साथ काम जरुर करना चाहूंगी। हालांकि अभी तक ना ही शाहिद कपूर या आलिया भट्ट और ना ही शानदार फिल्म के निर्देशक विकास बहल की तरफ से ये खबर आई है कि आलिया भट्ट उनकी फिल्म में काम कर रही हैं। आलिया भट्ट से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं इस बारे में कुछ भी बात नहीं करना चाहूंगी। जो भी है वो जल्द ही सामने आ जाएगा। विक्रम बहल की तरफ से भी कुछ ऐसा ही जवाब मिला जब उन्होंने कहा हमने शाहिद को फिल्म के लिए साइन कर लिया है। हमें खुशी होगी अगर आलिया फिल्म में होंगी लेकिन अभी तक हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। कुछ भी कहा नहीं जा सकता.

आलिया भट्ट जिन्होंने हाईवे फिल्म से अपनी एक्टिगं प्रतिभा से सभी को हैरान कर दिया है भले ही शानदार के बारे में बात ना करना चाहें। लेकिन उन्होंने इसे लेकर ना भी नहीं कहा है। जब भी उनसे शानदार के बारे में पूछा गया आलिया ने सिर्फ इतना ही कहा कि वो कुछ नहीं कह सकतीं। तो कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि आने वाले समय में आलिया और शाहिद की रोमांटिक जोड़ी भी नज़र आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X