सिंगल हैं आलिया, अब चाहती हैं ब्वॉयफ्रैंड!
स्टूडेंट ऑफ दी ईयर फिल्म से जब आलिया ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री को तो उस समय ही लड़के उनके फैन हो गये थे। प्यारी सी आलिया की मुस्कुराहट पर सभी फिदा थे। उसके हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हाईवे ने तो आलिया को इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया।
कैसा होगा आलिया का सपनों का राजकुमार!
उनकी मासूमियत और उनकी खूबसूरत अदाकारी ने सभी को हैरान करने के साथ साथ उनका फैन भी कर दिया। यहां तक कि उनके पिता महेश भट्ट तक ने आलिया की तारीफ की। अपनी पहली ही फिल्म से आलिया भट्ट के अपने को-स्टार वरुण धवन के साथ अफेयर के चर्चे काफी हुए। लेकिन आलिया ने बाद में इन खबरों को एक सिरे से नकार दिया।
उसके बाद आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जो कि 2 स्टेट्स में जल्द ही नज़र आने वाले हैं के भी अफेयर के काफी चर्चे हुए लेकिन आलिया ने कहा कि अर्जुन भी सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। वो अगर किसी से प्यार करेंगी तो किसी को बताएंगी नहीं क्योंकि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करके सुर्खियों में नहीं आना चाहतीं। दूसरी तरफ आलिया के सिंगल होने की एक वजह ये भी हो सकती है कि उनके पिता यानी महेश भट्ट नहीं चाहते कि आलिया को कई भी एक्टर डेट करे। महेश भट्ट ने भी नेशनल टीवी पर ये बात कही कि वो नहीं चाहते आलिया किसी एक्टर को डेट करें। अब ऐसे में आलिया के पास अकेले रहने के अलावा कोई ऑप्शन भी नहीं है।
अब देखना ये है कि कब तक प्यारी आलिया भट्ट के साथ सिंगल का टैग लगा रहता है। अब ये तो फिल्म इंडस्ट्री है जहां पर लोग कहते हैं कि वो सिंगल हैं लेकिन असलियत कुछ और ही होती है।


Click it and Unblock the Notifications












