महेश भट्ट और सोनी राजदान आलिया के सबसे बड़े आलोचक!

आलिया भट्ट ने 2 स्टेट्स फिल्म की रिलीज के बाद मीडिया से बात करते हुए अपने माता पिता को लेकर ये बात शेयर की। आलिया भट्ट ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनका मां सोनी राजदान का बहुत बड़ा हाथ है। वो हमेशा इस बात का ख्याल रखती हैं कि उनकी बेटी समय पर खाना खाए और अपनी सेहत का ख्याल रखे। आलिया भट्ट ने अपने पिता के बारे में बात करते हुए कहा कि वो हमेशा ही आलिया को उनकी खामियां बताते हैं। उनकी फिल्मों से जुड़ी सभी बुरी बातों को शेयर करते हैं ताकि आलिया अगली बार से इन बातों का ख्याल रखे। आलिया भट्ट ने बताया कि उनके पिता ही उनके सबसे बड़े आलोचक हैं और उनकी आलोचनाएं हर एक फिल्म के बाद आलिया को और भी ज्यादा परफेक्ट बनाती हैं।
ज्ञात हो कि 2 स्टेट्स देखने के बाद महेश भट्ट ने ये बात कही थी कि फिल्म में आलिया अच्छी दिख रही हैं लेकिन अर्जुन कपूर उनसे कहीं ज्यादा बेहतर नज़र आ रहे हैं। महेश भट्ट ने कहा कि अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट से बेहतर अदाकारी की है। हालांकि फिल्म हाइवे को देखने के बाद जरुर महेश भट्ट ने अपनी बेटी की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि उन्हें यकीन ही नहीं था कि आलिया इतना बेहतरीन काम कर सकती हैं। अब देखना है कि आलिया के काम को बारीकी से परख रहे फिल्मकार महेश भट्ट अपनी फिल्म में कब आलिया को कास्ट करते हैं। आलिया के साथ ही हम सभी को उस पल का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications