रणबीर से प्यार होगा तो मैं किसी को नहीं बताऊंगी- आलिया भट्ट!
आलिया से हमने पूछा कि हाल ही में कॉफी विद करन में आपने स्टेटमेंट दिया कि आप रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। तो सच क्या है "आप ही बताइये कि आजकल के एक्टर्स और एक्ट्रेसेस कैसे होते हैं। अगर मैं रणबीर से शादी करना चाहूंगी तो क्या मैं आपको बताउंगी। या कॉफी विद करन में जाकर अपने प्यार का इजहार करुंगी। कॉफी विद करन तो आखिरी जगह होगी जिसमें मैं जाकर अपने प्यार का इजहार करुंगी। अगर आप ये एपिसोड देखेंगे तो मैंने ऐसे ही मजाक में कहा था कि अरे रणबीर बहुत ही क्यूट हैं मैं उनसे शादी करना चाहूंगी। मैं असल में जब किसी से शादी करना चाहूंगी तो किसी को बताउंगी नहीं। शायद शादी करके ही सामने आऊं।"
बॉलीवुड में हर रोज एक्ट्रेसेस केकिसी ना किसी से लिंक अप की खबरें आती रहती हैं। आप इन खबरों को कैसे लेती हैं कैसे रिएक्ट करती हैं- "मैं तो ऐसे ही दिखाऊंगी कि मेरा कोई लिंक अप नहीं है। दूसरी बात ये है कि मुझे ये लगता है कि बिना आग के धुआं नहीं उठता। तो कहीं ना कहीं इन खबरों में सच तो होता ही है। लेकिन कभी कभी ये खबरें बिल्कुल बेबुनियाद होती हैं। अगर मैं अर्जुन के साथ, या वरुण के साथ डेट कर रही हूं तो मैं कभी किसी से कहूंगी नहीं। मैं कभी बात नहीं करुंगी क्योंकि ये मेरी निजी जिंदगी है। अगर मैं खुद को बचाने की कोशिश करुंगी तो इससे जाहिर हो जाएगा कि मैं उसे डेट कर रही हूं। लेकिन मैं इन खबरों पर ध्यान नहीं देती क्योंकि इनमें कुछ सच्चाई है ही नहीं। लोग तो इसपर खबरें बनाएंगे पढ़ेंगे। लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"


Click it and Unblock the Notifications












