आलिया ने कहा एक्सपेरिमेंट करके सीख रही हूं!

करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है कि वो खुद को स्टार नहीं मानती है। बल्कि वो तो अभी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं और सीख रही हैं। सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि अपने लुक्स और फैशन, स्टाइल में भी वो काफी बदलाव करती रहती हैं ताकि उन्हें पता चले कि वो किस चीज में और कैसे ज्यादा खूबसूरत और बैस्ट दिखती हैं। आलिया भट्ट ने स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के बाद इम्तियाज अली की फिल्म हाइवे साइन की और हाइवे की शूटिंग लगभग खत्म होने वाली है। हाइवे में आलिया के साथ रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

आलिया भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रणदीप हुड्डा से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। आलिया ने कहा मुझे अभिनय का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है। मैं स्टार नहीं हूं बल्कि सीख रही हूं। स्टार बनने तक का एक लंबा रास्ता है। ऐसे में मैं अपने निर्देशकों पर ही काफी हद तक निर्भर हूं। हाइवे फिल्म आलिया के लिए काफी मुश्किल रही क्योंकि ये थोड़ी हार्ड किरदारों वाली और मुश्किल रफ कहानी वाली फिल्म है। लेकिन हाइवे के लिए आलिया की मदद की रणदीप हुड्डा ने। आलिया ने बताया कि हाइवे की शूटिंग के दौरान रणदीप उनकी बहुत मदद करते थे और उन्हें काफी सारे टिप्स देते थे।

आलिया जो कि आज लड़कियों के लिए एक आइकन हैं वो कहती हैं कि यंग जेनरेशन को कभी भी एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्हें लगातार एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहिए। तभी उन्हें पता चलेगा कि आखिर उनपर सबसे अच्छा क्या लगता है और इसी बहाने वो कुछ नये फैशन ट्रेंड भी एक्सप्लोर कर लेंगे। आलिया भट्ट हाइवे के बाद करन जौहर की फिल्म 2 स्टेट्स कर रही हैं जो कि एक बहुत ही फेमस नॉवल पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X