'साइंटिस्ट बनेगी मेरी बेटी...' कहकर खुद अपनी ही हंसी नहीं रोक पाई आलिया भट्ट, वीडियो ने मचाया बवाल

Alia Bhatt Video: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशन जबरदस्त अंदाज में कर रही हैं। ऐसे ही एक इवेंट से आलिया भट्ट का वीडियो सामने आया है जो कि कापी वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।
सामने आए वीडियो में आलिया भट्ट अपने बेटी राहा कपूर के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आलिया राहा के फ्यूचर को लेकर बात करती है और कहती हैं, 'मैं जब भी उसे देखती हूं मुझे लगता है कि ये साइंटिस्ट ही बनेगी।' ये कहकर आलिया भी खुद अपनी खिलखिलाहट को रोक नहीं पाती हैं।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशनल इवेंट में आलिया भट्ट फैंस से बात करते नजर आईं। स्काई ब्लू साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने रानी लुक को कैरी किया था। खुले बाल और न्यूड मेकअप में भी आलिया की खूबसूरती से नजर हटाना मुश्किल है।
वह अचानक बातों-बातों में अपनी बेटी राहा का जिक्र करती हैं और कहती हैं- आज जब भी मैं अपनी बेटी राहा को देखती हूं तो उसे कहती हूं...तू बड़े होकर पक्का साइंटिस्ट ही बनेगी.." ये कहने के बाद आलिया खुशी से हंसने लगती हैं। फैंस भी तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी हौसलाअफजाई करते हैं।
हाल में आलिया भट्ट अपने को-स्टार रणवीर सिंह के साथ मनीष मल्होत्रा के शो में शोस्टॉपर बनकर शामिल हुई थीं। यहां दोनों ने ब्राइड और ग्रूम लुक में रैंप वॉक किया था। रैंप पर आलिया सिल्वर कलर के ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस की खूबसूरती देख अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वो हाल में मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर आलिया के रैंप वॉक का ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ है।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की बात करें तो ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications