''ब्रह्मास्त्र इंडियन सिनेमा को अलग स्तर पर ले जाएगी, मैं 2019 के लिए बहुत उत्साहित हूं''
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी जोर शोर से चल रही है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान आलिया भट्ट ने कहा, हम सब ब्रह्मास्त्र को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा को एक स्तर ऊपर ले जाएगी। मैं अगले साल के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ट्रेलर- आमिर खान, बिग बी ने किया शानदार अंदाज में पेश
इन तीन सुपरस्टार्स के अलावा फिल्म में साउथ के नामचीन स्टार नागार्जुन और मौनी रॉय भी दिखेंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यह एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है और यह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल है।

बता दें, यह एक फ्रैंचाइजी होगी। करण जौहर ने कहा कि, 2019 में पहली फिल्म रिलीज हो जाएगी। उसके बाद.. दो- दो सालों के गैप पर बाकी दो फिल्में रिलीज होगीं। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होने जा रहा है.. जब एक फिल्म तीन पार्ट (trilogy) में रिलीज होगी। यह करण जौहर की महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है।
अक्षय कुमार की 500 करोड़ी फिल्म- ट्रेलर के साथ फैंस को मिलेगा सरप्राइज
अयान मुखर्जी ने कहा कि फिल्म में बहुत एक्शन है.. लिहाजा, इसके लिए काफी ट्रेनिंग भी होगी। जैसे जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग, घोड़ा चलाने की, फाइन सीन्स की भी ट्रेनिंग होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन अहम किरदार में होंगे। फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। फिल्म की एक्शन सीन्स के लिए अयान मुखर्जी ने हॉलीवुड से टेक्नीशियन को बुलाने वाले हैं।
मौनी रॉय फिल्म में निगेटिव किरदार निभाती दिखेंगी। खास बात है कि 15 अगस्त को ही दो और बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। एक राजकुमार राव की फिल्म 'मेड इन चाइना'.. और दूसरी जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस। देखना दिलचस्प होगा कि तीनों में से कौन सी फिल्म अपना रास्ता बदलती है।


Click it and Unblock the Notifications












