कोरोना की जंग में आलिया भट्ट और सारा अली खान भी शामिल, दिल खोल कर की मदद
कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में बॉलीवुड के एक्टर ही नहीं एक्ट्रेस भी काफी आगे आ चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के बाद आलिया भट्ट और सारा अली खान ने भी आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया। दोनों एक्ट्रेस ने सीएम और पीएम राहत फंड में डोनेट किया साथ ही फैंस से भी अपील की।
इस समय पूरा देश कोरोना वायरस की चपेत में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद देश की जनता से अपील की थी कि सभी इस मुहीम में आगे आएं और जरूरतमंदों का सहारा बनें। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी इस संकट में आगे आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications