सड़क 2: चल रही है जोरदार तैयारी, संजय, आलिया और आदित्य पहुंचे विशेष फिल्म्स के ऑफिस
सड़क..जी हां संजय दत्त और पूजा भट्ट की सुपरहिट फिल्म जो कि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी और इसको महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। बता दें कि इस फिल्म के सीक्वल सड़क 2 के लिए इस समय जोरों शोरो से तैयारियां चल रही है और फिल्म को काफी समय के बाद पूजा भट्ट निर्देशिक करते हुए नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म की पूरी टीम संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर विशेष फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए हैं। तीनो काफी ज्यादा अच्छे लग रहे है थे और कैजुअल लुक में नजर आ रहे है।
बता दें कि ये तीनो ही इस फिल्म के लीड रोल मे नजर आने वाले है। पूजा भट्ट ने इस बारे में राज खोलते हुए बताया था कि संजय दत्त ये चाहते थे कि सड़क 2 बने। एक दिन उन्होने ही मुझसे आकर कहा था कि क्यों ना सड़क 2 बनाई जाए।

महेश भट्ट ने सड़क 2 के बारे में बात करते हुए कहा कि संजय जो कि पहली फिल्म के समय 32 साल का था अब 54 साल के रवि के किरदार में 21वीं सदी में लौट रहा है।
वो सदी जहां सब कुछ उसकी आंखों से सामने बिखर रहा है, जहां घर और सड़क में ज़्यादा फर्क नहीं बचा है। इस कहानी का भावनात्मक पहलू उन कहानियों से जुड़ा है जो मैंने 90 के दशक में बनाई हैं।
मैंने जब ये कहानी सुनाई तो जितने लोग बैठे थे वो इमोशनल हो गए थे। संजय दत्त ने महेश भट्ट के साथ कई फिल्मों में काम किया है..
जिनमें संजय दत्त और महेश भट्ट नाम (1986), कब्ज़ा (1988), सड़क (1991), गुमराह (1993) और कारतूस (1999) जैसी फिल्मों शामिल है। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें जो कि आपके इंतजार को और भी ज्यादा रोमांचित करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications


