'कोई हैसियत नहीं है..' Salman Khan को लेकर क्या बोल गईं Alia Bhatt, वीडियो वायरल!

salman khan alia bhatt

Salman Khan Alia Bhatt Video- सलमान खान और आलिया भट्ट की एक फिल्म आने वाली थी जिसका नाम इंशाल्लाह होने वाला था। लेकिन ऐसा कुछ हुई की फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया भट्ट, सलमान खान, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि ये वीडियो काफी पुराना है। ये तब की बात है जब स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज हुई थी।

इस फिल्म की प्रमोशन के लिए तीनों सलमान खान के शो पर पहुंचे थे। इस दौरान आलिया भट्ट ने सलमान खान के सामने कुछ ऐसा कह दिया जो कि शायद सलमान खान को अच्छा नहीं लगा।

आलिया ने कहा, 'मेरी हैसियत नहीं है..'

वायरल हो रहे वीडियो में आलिया भट्ट लगातार वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बॉडी तारीफ कर रही हैं। आलिया ने कहा, ''लड़कियां उन्हे देखकर रोने लगती हैं। क्यों ये इतने हॉट हैं और इतनी हॉट बॉडीज है। वो जो दिखाते हैं अपनी बॉडी शॉडी।''

सलमान खान- ''बस करो इतना भी नहीं, पता है कि ये दोनों आपके को-स्टार्स हैं लेकिन मैं यहां खड़ा हूं।, इतनी भी तारीफ मत करो की मेरी इंसल्ट हो जाए।'' आलिया- ''इनकी तारीफ तो मैं कर सकती हूं, लेकिन मेरी कोई हैसियत नहीं है आपकी तारीफ करना। आप इतने बड़े सितारे हैं।'' इसके बाद सभी हंसने लगते हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आलिया तुम बहुत प्यारी लग रही हो, लव यू डार्लिंग।'' एक ने लिखा, ''इतनी प्यारी है यार।'' एक ने लिखा,''ये वाली आलिया तो खो गई जबसे रणबीर से मिली।'' एक ने लिखा, ''आलिया पहले अच्छी दिखती थी।'' एक ने लिखा, ''आलिया के लिए तालियां।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रही है..

Read more about: salman khan alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X